धरहरा मस्जिद या मंदिर, कहानी काशी के एक और ज्ञानवापी की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 08:59 PM IST

वाराणसी में ज्ञानवापी के बाद अब धरहरा का मुद्दा सुर्खियों में हैं। एक पक्ष कह रहा है धरहरा मस्जिद नहीं बल्कि मंदिर है। ज्ञानवापी की तरह ही औरंगेजब की कहर का सामना धरहरा मंदिर को भी करना पड़ा था।

काशी में ज्ञानवापी के अंदर जो सर्वे हुआ और उसका जो वीडियो सामने आया है।उसके बाद हिंदू पक्ष का दावा मजबूत होता दिख रहा है । इतिहास में प्रमाण है कि वहां पर औरंगजेब ने ही मंदिर गिरवाकर मस्जिद बनवाई थी।औरंगजेब ने काशी में सिर्फ शिव के साथ ही छल नहीं किया था।बल्कि विष्णु के साथ भी पाप भी किया था । दावा है कि काशी के पंचगंगा घाट पर धरहरा मस्जिद पहले बिंदु माधव का मंदिर था । बिंदु माधव भगवान विष्णु का ही नाम है । धरहरा मस्जिद को लेकर भी हिंदू पक्ष कोर्ट की चौखट तक पहुंच गया है । काशी का ये नया विवाद क्या है और धरहरा मस्जिद और बिंदु माधव मंदिर का विवाद किया है।देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।.

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!