(सांकेतिक फोटो-Istock)
मेरठ : शहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी शादी की रात अपने घर से गायब हो गया। हालांकि, गायब होने के तीन दिन बाद हरिद्वार में पाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक, मोहसिन (26) का 27 नवंबर की देर रात अपनी शादी की रस्में खत्म होने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया था। मोहसिन बल्ब खरीदने के बहाने घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। लिहाजा, परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी की रात (सुहागरात), मोहसिन की पत्नी ने एक छोटा बल्ब लाने के लिए भेजा था। लेकिन, जब वो वापस घर नहीं लौटा तो घर वाले चिंतित हुए। उन्हें डर था कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई। नहर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन लगभग दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान हरिद्वार के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें मोहसिन देर रात गंग नहर के पास अकेले टहलते हुए दिखाई दे रहा था।
लेकिन सोमवार को मोहसिन ने एक राहगीर के मोबाइल से हरिद्वार से अपने पिता से संपर्क किया। उसने कहा वह अपने घर लौटना चाहता है। इस सूचना पर मेरठ से एक पुलिस दल मोहसिन के पिता और कुछ रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार पहुंचा, जहां वह एक रेलवे स्टेशन के पास मिला। जानकारी के मुताबिक, वह कई दिनों से भटक रहा था।
पुलिस को पूछताछ के दौरान मोहसिन ने बताया कि वह अपनी शादी की रात घबरा गया था और अचानक हरिद्वार जाने वाली बस में चढ़ गया। उसने स्वीकार किया कि वह स्टेशन परिसर में और उसके आसपास घूमता रहा। यह सोचकर वापस नहीं आ पा रहा था कि आगे क्या करना है?
सराधना स्टेशन हाउस एसएचओ दिनेश प्रताप सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मोहसिन ने शायद दोस्तों की दी गई कोई कि कुछ चीज खा ली होगी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई होगी या उसे बेचैनी हुई हो और वह बस पर सवार होकर निकल गया।
राधना के सीओ आशुतोष का कहना था कि मोहसिन को उसके परिवार से मिला दिया गया है। पूछताछ के दौरान वह घबराया हुआ और गुमसुम सा लग रहा था। उसने पूछताछ में कुछ खास नहीं बताया। वह क्यों गया किसी निजी ज़िंदगी में दखल देने की ज़रूरत नहीं है।