उत्तर प्रदेश

Etawah News: इटावा में दो सड़क हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक सवार मौके से फरार

इटावा जनपद के 2 थाना क्षेत्रो में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे हादसे में कार की टक्कर से बाइक सावर 3 लोगों की मौत हो गई।

Image

तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर

Etawah Accident: इटावा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पछायगांव थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चौबिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपति और 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

जनपद के पछायगांव थाना क्षेत्र के उदी भावर गांव के पास बाइक पर सवार दो युवक गुजर रहे थे। तभी गिट्टी लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक सवार मृतक युवक फिरोजाबाद के नगला खंगर के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश की जा रही है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

चौबिया थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और 9 वर्षीय बच्चा शामिल है। इस हादसे में कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article