यूटिलिटी

Fastag: कार के शीशे पर नहीं है फास्टैग, तो कितना एक्स्ट्रा देना होगा टोल

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल इकट्ठा करने से संबंधित नए नियमों को जारी किया है। नए नियमों के अनुसार अगर आपकी गाड़ी की विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं है तो आपको दोगुन टोल देना होगा। इसके साथ ही NHAI ने फास्टैग जारी करने वाली संस्थाओं और टोल इकट्ठा करने वाली एजेंसियों को भी नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

Image

कार के शीशे पर नहीं है फास्टैग, तो कितना एक्स्ट्रा देना होगा टोल

Photo : Times Now Digital

Fastag: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाल ही में हाईवे पर टोल भुगतान को लेकर नए नियम जारी किये हैं। नए नियमों के अनुसार सभी वाहनों पर वैलिड फास्टैग होना अनिवार्य है। अगर वाहन के आगे वाले शीशे, यानी विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं होता है तो आपको टोल प्लाजा पर दोगुना टोल का भुगतान करना होगा। अभी भी बहुत से वाहनों पर फास्टैग नहीं होता है जिसकी वजह से टोल इकट्ठा करने में दिक्कत होती है। ज्यादा से ज्यादा लोग फास्टैग लगवाएं और टोल इकट्ठा करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही NHAI ने इन नए नियमों को जारी किया है।

पहले मिलेगी वार्निंग

देश के सभी हाईवे पर मौजूद टोल प्लाजा और टोल इकट्ठा करने वाली एजेंसियों को नए नियमों की जानकारी डे दी गई है। अगर वाहन की विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं है तो पहले वाहन मालिकों को वार्निंग दी जायेगी। NHAI ने यह जानकारी एक बयान के माध्यम से साझा की है और साथ ही यह भी कहा है कि CCTV की मदद से कार की नंबर प्लेट का वीडियो बनाकर रिकॉर्ड के लिए रख लिया जाएगा।

फास्टैग के लिए चली लंबी मुहीम

आपको बता दें कि 15 फरवरी 2021 से ही सभी पैसेंजर वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। हाईवे पर टोल इकट्ठा करने में फास्टैग की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। NHAI ने फास्टैग जारी करने वाली सभी संस्थाओं को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिस किसी भी वाहन को फास्टैग जारी किया जाए उस वाहन की विंडशील्ड पर उसी वक्त से फास्टैग लग जाना चाहिए।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article