दुनिया का सबसे उम्रदराज अमीर आदमी कौन? उम्र जान उड़ जाएंगे होश
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 29, 2026, 05:19 PM IST
World’s oldest billionaires: क्या आप दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित अरबपति का नाम जानते हैं? अधिकतर लोग इस नाम से अनजान होंगे। इनका नाम George Joseph है, जिनका शुरुआती जीवन गरीबी में बीता। George Joseph के पिता कोयला खदान में काम करते थे और वे परिवार के साथ सुअर और मुर्गियां पालने का काम करते थे।
दुनिया का सबसे उम्रदराज अमीर आदमी कौन (Photo: iStock)
World’s oldest billionaires: आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति 54 वर्षीय एलन मस्क और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति 68 वर्षीय मुकेश अंबानी के बारे में तो जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे उम्रदराज अमीर आदमी कौन है? उनकी उम्र कितनी है? अधिकतर लोगों को इस व्यक्ति की जानकारी नहीं होगी। लेकिन जब आप गूगल करेंगे तो पाएंगे कि इस व्यक्ति का नाम George Joseph है, जिनकी उम्र 104 वर्ष है।
कौन हैं जॉर्ज जोसेफ
जॉर्ज जोसेफ (George Joseph) एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं, जिन्हें Forbes की बिलियनेयर लिस्ट में दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित अरबपतियों में गिना जाता है। दुनिया के सबसे उम्रदराज अमीर व्यक्ति का खिताब लेने वाले जॉर्ज के पिता कोयला खदान में काम करते थे। जबकि उनका परिवार सूअर और मुर्गियां पालने और सब्जियां उगाने का काम करता था। हालांकि, कठिन परिस्थितियों के बावजूद, उनके माता‑पिता ने उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित किया, जिसके साथ आगे चलकर वे आज अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।
गरीबी में हुआ गुजर-बसर
1921 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में जन्मे जॉर्ज जोसेफ (George Joseph) के अनुसार, वेस्ट वर्जीनिया एक बहुत ही गरीब स्टेट था और उनके परिवार के पास एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा था, जिस पर वे जीवित रह पाए। उनकी मां की जिद थी कि उनके बेटे को अच्छी शिक्षा मिले।
रातों को जगकर बेची जीवन बीमा पॉलिसी
जॉर्ज जोसेफ (George Joseph) Mercury General Corporation के संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो एक प्रमुख इंश्योरेंस कंपनी है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जॉर्ज (George Joseph) को लेकर दी गई जानकारी में बताया गया है कि जॉर्ज जोसेफ ने दूसरे विश्व युद्ध से पहले मिलिट्री सर्विस के लिए वॉलन्टियरिंग भी की। जॉर्ज जोसेफ ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मैथ्स और फिजिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने Occidental Life Insurance Company में काम किया। रात में वे जीवन बीमा पॉलिसी को घर‑घर बेचते थे, जिससे उन्हें बीमा इंडस्ट्री की गहरी समझ मिली।
6 टीम मेंबर के साथ शुरू की कंपनी
जॉर्ज जोसेफ (George Joseph) ने 1962 में अपने एक्सपीरियंस और रिस्क एनालिसिस की क्षमता का इस्तेमाल कर Mercury General Corporation की स्थापना की। कंपनी की शुरुआत महज 6 टीम मेंबर और 90 एजेंट्स के साथ हुई। वहीं आज यह कंपनी ऑटोमोबाइल, होम और बिजनेस इंश्योरेंस सहित कई उत्पादों के साथ एक मजबूत ब्रांड बन चुकी है। जॉर्ज जोसेफ ने अपनी कंपनी का नाम रोमन देवता Mercury के नाम पर रखा था।
कितनी है संपत्ति
जॉर्ज जोसेफ (George Joseph) की संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स के अनुसार, उनकी रियल टाइम नेथ वर्थ 2.5 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 1661वें स्थान पर अपनी जगह बनाते हैं।