यूटिलिटी

भारत में कारों का स्टीयरिंग दाईं तरफ क्यों होता है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

स्टीयरिंग की पोजिशन किसी भी देश के ट्रैफिक नियमों के अनुसार तय होती है। भारत में वाहनों का स्टीयरिंग दाईं तरफ होना सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अपनाया गया एक व्यावहारिक सिस्टम है।

Image

India Me Car Steering Right Me Kyon Hota Hai/Photo- Canva

Why Are Indian Cars Steering On Rhe right: भारत में चलने वाली ज्यादातर कारों में स्टीयरिंग दाईं तरफ होता है। कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि ऐसा क्यों है, जबकि कुछ देशों में स्टीयरिंग बाईं तरफ होता है। दरअसल इसका सीधा संबंध सड़क पर वाहन चलाने के नियमों और इतिहास से जुड़ा हुआ है।

भारत में बाईं तरफ चलता है ट्रैफिक

भारत में सभी वाहन सड़क की बाईं तरफ चलते हैं। जब वाहन बाईं तरफ चलते हैं तो ड्राइवर के लिए स्टीयरिंग को दाईं तरफ रखना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है। इससे ड्राइवर को सामने से आने वाले वाहनों और ओवरटेक करने वाली गाड़ियों को आसानी से देखने में मदद मिलती है।

ब्रिटिश शासन का भी है प्रभाव

भारत में स्टीयरिंग दाईं तरफ होने की एक बड़ी वजह ब्रिटिश शासन भी है। अंग्रेजों के समय में भारत में ट्रैफिक नियम बनाए गए थे, जिनमें वाहनों को सड़क की बाईं तरफ चलाने का नियम लागू किया गया। उसी समय से कारों में स्टीयरिंग दाईं तरफ रखने की परंपरा भी शुरू हो गई, जो आज तक जारी है।

ओवरटेक करने में मिलती है आसानी

दाईं तरफ स्टीयरिंग होने से ड्राइवर को सामने की सड़क साफ दिखाई देती है। जब किसी वाहन को ओवरटेक करना होता है तो ड्राइवर आसानी से सामने से आने वाले ट्रैफिक का अंदाजा लगा सकता है। इससे सड़क पर सुरक्षा भी बढ़ती है।

दुनिया के कई देशों में यही व्यवस्था

भारत ही नहीं, बल्कि यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कुछ अन्य देशों में भी वाहन सड़क की बाईं तरफ चलते हैं और कारों का स्टीयरिंग दाईं तरफ होता है। वहीं अमेरिका, चीन और यूरोप के कई देशों में वाहन सड़क की दाईं तरफ चलते हैं, इसलिए वहां स्टीयरिंग बाईं तरफ होता है।

सुरक्षा और नियमों से जुड़ा है सिस्टम

कुल मिलाकर स्टीयरिंग की पोजिशन किसी भी देश के ट्रैफिक नियमों के अनुसार तय होती है। भारत में वाहनों का स्टीयरिंग दाईं तरफ होना सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अपनाया गया एक व्यावहारिक सिस्टम है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article