Latest Cyber Security News: एडवांस होती टेक्नोलॉजी की बदौलत दुनिया काफी तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है और हमारी जिंदगी भी आसान होती जा रही है। एडवांस होती टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी को अंजाम देने के मामलों में भी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऑनलाइन हुई धोखाधड़ी और डेटा की चोरी को ही साइबर अटैक कहा जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप कभी साइबर अटैक का शिकार हो जाते हैं तो आपको क्या करना चाहिए? आइये आपको बताते हैं कि अगर आप पर कभी साइबर अटैक हो तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।
डिवाइस कर दें बंदअगर आपके डिवाइस पर लगातार ईमेल आ रहे हैं, डिवाइस हैंग हो रहा है या फिर आपके सामने मौजूद फाइल्स नहीं खुल रही हैं तो हो सकता है कि ये एक साइबर अटैक हो। ऐसा होने की स्थिति में सबसे पहले अपने डिवाइस को स्विच ऑफ कर दें। ऐसा करने से आपके डिवाइस से डेटा चोरी नहीं हो पायेगा और आप साइबर अटैक के प्रभाव को कांटें कर पायेंगे।
IT कंपनी या साइबर एक्सपर्ट्सइसके बाद अगले स्टेप में आपको एक IT कंपनी या साइबर एक्सपर्ट की मदद लेनी है। एक साइबर एक्सपर्ट ये जानने में आपकी मदद करेगा कि साइबर अटैक का आपके सिस्टम पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा है। अगर डेटा रिस्टोर हो सकता है तो साइबर एक्सपर्ट की मदद से अपना डेटा वापस स्टोर कर लें। अगर आपके लैपटॉप से डेटा चोरी हुआ है या फिर आपके पासवर्ड और निजी डेटा के साथ छेड़छाड़ हुई है तो आप पुलिस की साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कैसे करें शिकायत?साइबर अटैक के बारे में शिकायत दर्ज करवाने के लिए आप साइबर क्राइम पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी पहचान बताकर मामले की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर अपनी पहचान छुपाकर भी आप मामला दर्ज करवा सकते हैं। या फिर आप 112 डायल करके भी आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
