यूटिलिटी

2 पंखा, 1 कूलर और 6 बल्ब चलाने के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए? जानें पूरा हिसाब

Solar पैनल का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। हर कोई अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहता है और बिजली के बिल से आजादी चाहता है लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके घर में कौन-कौन से उपकरण हैं, उनके लिए कितने वॉट के सोलर की जरूरत होगी।

Image

छोटे घर के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल चाहिए/Photo-AI

बिजली के बढ़ते बिल से राहत पाने के लिए लोग अब घरों में सोलर पैनल लगवाने लगे हैं। सरकार की पीएम सूर्य घर योजना भी इसमें लोगों की मदद मिल रही है। इस योजना के तहत घर पर सोलर लगवाते हैं तो सरकार सब्सिडी देती है, लेकिन सोलर सिस्टम लगवाने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है कि घर में जितने पंखे, कूलर और बल्ब हैं उनका लोड संभालने के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए। अगर आपके घर में 2 पंखे, 1 कूलर और 6 बल्ब हैं, तो जरूरत के हिसाब से सही क्षमता का सोलर चुनना जरूरी है।

पहले समझें आपके उपकरणों की बिजली खपत

आमतौर पर एक सामान्य सीलिंग फैन लगभग 60 से 80 वॉट बिजली की खपत करता है। वहीं एक कूलर की खपत उसके साइज और मोटर क्षमता के अनुसार 150 से 250 वॉट तक हो सकती है। LED बल्ब आमतौर पर 9 से 12 वॉट तक बिजली लेते हैं।

अगर अनुमान लगाया जाए तो:

  • 2 पंखे = लगभग 120 से 160 वॉट
  • 1 कूलर = लगभग 150 से 250 वॉट
  • 6 LED बल्ब = लगभग 60 से 72 वॉट
कुल मिलाकर आपका लोड करीब 330 से 480 वॉट के बीच हो सकता है।

कितने kW का सोलर पैनल पर्याप्त रहेगा?

इतने लोड के लिए सामान्य इस्तेमाल में 1 kW का सोलर सिस्टम पर्याप्त हो सकता है। 1kW सोलर सिस्टम अच्छी धूप मिलने पर रोजाना लगभग 4 से 5 यूनिट तक बिजली बना सकता है, जो छोटे घरेलू उपकरणों के लिए काफी होती है। अगर आप भविष्य में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या दूसरे उपकरण भी चलाना चाहते हैं, तो 1.5 kW या 2 kW का सोलर सिस्टम लगाना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

बैटरी वाला या बिना बैटरी वाला सोलर?

अगर आपका उद्देश्य सिर्फ दिन में उपकरण चलाना और बिजली बिल कम करना है, तो ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें बैटरी की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर आपको रात में भी बिजली बैकअप चाहिए या बिजली कटौती ज्यादा होती है, तो बैटरी वाला ऑफ-ग्रिड या हाइब्रिड सोलर सिस्टम लेना बेहतर रहेगा।

1kW सोलर से क्या-क्या चल सकता है?

1kW सोलर सिस्टम से आमतौर पर:

  • 2-3 पंखे
  • कुछ LED बल्ब
  • टीवी
  • राउटर
  • छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

आसानी से चल सकते हैं, हालांकि कूलर फ्रिज या बड़े उपकरण लंबे समय तक चलाने के लिए ज्यादा क्षमता वाला सिस्टम बेहतर रहेगा।

सही सोलर चुनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सोलर सिस्टम खरीदते समय सिर्फ उपकरणों की संख्या नहीं, बल्कि उनके इस्तेमाल का समय भी देखना चाहिए। अगर पंखे और कूलर रोजाना कई घंटे चलते हैं, तो थोड़ी ज्यादा क्षमता का सोलर सिस्टम लगाना फायदेमंद हो सकता है। 2 पंखे, 1 कूलर और 6 बल्ब के लिए सामान्य घरेलू उपयोग में 1kW सोलर सिस्टम पर्याप्त माना जा सकता है, लेकिन ज्यादा बैकअप और भविष्य की जरूरतों के लिए 1.5kW से 2kW सिस्टम ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article