यूटिलिटी

XL और XXL में क्या होता है X का मतलब है, सुना तो आपने खूब होगा अब जान भी लीजिए

साइज के समझने के लिए आपको शॉर्ट में लिखे कोड को समझना होगा। जैसे 'S', 'XS' और 'M' शर्ट या टी-शर्ट की कॉलर पर लिखा रहता है। इसके अलावा XL और XXL भी लिखा होता है। इंग्लिश में लिखे इन शब्दों का का क्या मतलब होता है, चलिए समझ लेते हैं। इससे आप आसानी से अपने शर्ट की साइज का पता लगा सकेंगे।

Image

Shirt Size, XXL, XL, XL Meaning, शर्ट साइज कैसे तय करें,

Photo : iStock

आप जब भी अपने लिए या फिर किसी और के लिए शर्ट और टी-शर्ट खरीदने के लिए दुकान पर जाते हैं, तो सबसे पहले कपड़े के साइज को देखते हैं। शर्ट या टी-शर्ट कई साइज में आते हैं। लेकिन साइज के समझने के लिए आपको शॉर्ट में लिखे कोड को समझना होगा। जैसे 'S', 'XS' और 'M' शर्ट या टी-शर्ट की कॉलर पर लिखा रहता है। इसके अलावा XL और XXL भी लिखा होता है। इंग्लिश में लिखे इन शब्दों का का क्या मतलब होता है, चलिए समझ लेते हैं। इससे आप आसानी से अपने शर्ट की साइज का पता लगा सकेंगे।

क्या होता है अलग-अलग वर्ड का मतलब?

अगर आप शॉपिंग करने गए हैं और XL, XXL देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो इसे ऐसे समझ लें। XL का मतलब एक्स्ट्रा लार्ज होता है। यानी लार्ज से थोड़ा बड़ा। आमतौर पर XL साइज के शर्ट या टी-र्शट का चेस्ट 42-44 इंच का होता है। अगर आपको पता नहीं है कि आपके शर्ट की साइज क्या है, तो अपने चेस्ट का माप लेकर अपने साइज की शर्ट आसानी से खरीद सकते हैं। इसी तरह एक साइज XXL होता है। यानी यह एक्सट्रा लार्ज से भी बड़ा होता है। इस साइज के शर्ट या टी-शर्ट के चेस्ट का माप 44-46 इंच होता है।

आसानी हो जाएगी शॉपिंग

इसी तरह 'S', 'XS','M' और 'L' होता है। S का मतलब होता है स्मॉल। अगर किसी भी टी-र्शट या शर्ट पर XS लिखा है, तो इसका मतलब है एक्सट्रा स्मॉल। अगर किसी टी-र्शट पर 'M' लिखा है, तो साइज मीडियम है और 'L' लिखा है, तो शर्ट लार्ज साइज का है। इस तरह आप आसानी से अपने लिए या फिर किसी और के लिए भी आसानी से शर्ट या टी-शर्ट खरीद सकते हैं।

हालांकि, कभी-कभी अलग-अलग कंपनियों के साइज में अंतर हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि किसी एक ब्रॉन्ड के टी-शर्ट का साइज दूसरे ब्रॉन्ड के टी-शर्ट के साइज से अलग हो सकता है। ये अंतर मामूली होता है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article