यूटिलिटी

Indian Railways: चुटकियों में कटेगा तत्काल में कंफर्म टिकट! IRCTC Master List का करें उपयोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:42 PM IST

Indian Railways: त्योहारों के सीजन में कंफर्म टिकट के साथ भारतीय रेलवे की ट्रेनों में सफर करना एक सपने से कम नहीं होता है। अगर अचानक से आपने यात्रा का प्लान बना लिया तो टिकट मिलने में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन IRCTC Master List इसे काफी आसान बना देती है।

Image

कैसे करें आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट का उपयोग

Photo : BCCL

Indian Railways: त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में वेटिंग सैकड़ों हो जाती है, कंफर्म टिकट पाना एक युद्ध जीतने के बराबर होता है। ऐसे में अगर आपने अचानक से यात्रा का प्लान बना लिया हो तो कंफर्म टिकट के लिए आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) काफी मदद कर सकती है।

आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) क्या है

मास्टर लिस्ट एक ऐसी सुविधा है जो आईआरसीटीसी के अकाउंट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट काटने के समय इसका प्रयोग किया जा सकता है।मास्टर लिस्ट फीचर के तहत आप अपने सभी यात्रियों का विवरण पहले से भर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप टिकट बुक करेंगे तो आपको अलग-अलग डिटेल नहीं भरनी होगी। इससे काफी समय की बचत होगी, जो तत्काल टिकट काटने के समय सबसे जरूरी बात है। इस फीचर से टिकट बुकिंग और भी आसान हो जाती है।

आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल...

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपको ऊपर की तरफ दायीं तरफ तीन डॉट नजर आएंगे। इन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको My Account पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद प्रोफाइल में जाएं। फिर आपको Add/Modify Master List का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें। यहां आपको यात्री विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब जो विकल्प खुलेगा उसमें यात्री का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जन्म, आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  • विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसी तरह आप बाकी यात्रियों की मास्टर लिस्ट भी बना सकते हैं।
आईआरसीटीसी मास्टर सूची का उपयोग कैसे करें

जब भी आप टिकट बुक करते हैं, तो आपको Book Now पर क्लिक करके बुकिंग स्क्रीन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां पर आपको लेफ्ट साइड में My Saved Passenger List लिखी दिखाई देगी। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बाईं ओर अपने मास्टर लिस्ट में जोड़े गए सभी सदस्यों की सूची दिखाई देगी। चेकबॉक्स पर क्लिक करके आप सदस्यों को जोड़ पाएंगे। इसके बाद यात्रियों की डिटेल सीधे आ जाएगी और आप आसानी से पेमेंट वाले पेज पर जा सकेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article