यूटिलिटी

क्या होता है SOS बटन, मुसीबत में कैसे आता है काम; ऐसे करें इस्तेमाल

Emergency SOS Button: क्या आप जानते हैं Emergency SOS बटन के साथ आप मुसीबत में फंसने की स्थिति में खुद के लिए तुरंत मदद की व्यवस्था कर सकते हैं। आपके फोन की सेटिंग्स में मौजूद सेफ्टी और इमरजेंसी ऑप्शन में SOS Button की सुविधा मौजूद होती है, जिसे आप सेट-अप कर सकते हैं।

Image

क्या होता है SOS बटन (Photo: iStock)

Emergency SOS Button: आपने इमरजेंसी SOS बटन का नाम तो कई बार सुना होगा। क्या आप जानते हैं, यह बटन किस काम आता है, यह कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है। अधिकांश लोगों को इस बटन के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी। इन सभी सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं-

इमरजेंसी SOS बटन क्या है?

इमरजेंसी SOS बटन इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा बटन है, जिसे दबाने पर तुरंत स्थानीय आपातकालीन सेवाओं, जैसे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को अलर्ट भेजा जाता है। एसओएस बटन की सुविधा आपके स्मार्टफोन में मौजूद होती है। इसके अलावा, यह सुविधा राइड हेलिंग ऐप्स और कार में दी जाती है। इस बटन का इस्तेमाल किसी परेशानी की स्थिति में फंसने पर तुरंत मदद पाने के लिए किया जाता है।

कब दबाएं SOS बटन

इमरजेंसी SOS बटन का इस्तेमाल तब किया जाता है जब व्यक्ति खतरे में हो या तुरंत मदद की जरूरत हो। उदाहरण के लिए, सड़क पर दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, घर में असुरक्षित स्थिति या किसी अपराध की स्थिति में इसे दबाया जा सकता है।

स्मार्टफोन पर SOS बटन

आपके स्मार्टफोन में सेटिंग्स में आपको SOS फीचर मिलता है। सेटिंग्स में सेफ्टी एंड इमरजेंसी में Emergency SOS का ऑप्शन मिलता है। यह हर फोन पर अलग-अलग तरह से काम कर सकता है। अमूनन तीन बार तेजी से पावर बटन दबाने पर यह बटन एक्टिवेट हो जाता है। इमरजेंसी एक्शन के लिए फोन की स्क्रीन पर टच और होल्ड का ऑप्शन मिलता है। अब इमरजेंसी एक्शन की बात करें तो इसमें इमरजेंसी सर्विस 112 को कॉल लग सकता है। इसके अलावा, आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्स्ट को आपकी इंफोर्मेशन शेयर की जा सकती हैं। फोन में इस बटन के एक्टिव होने के साथ इमरजेंसी वीडियो रिकॉर्ड की भी सुविधा मिलती है।

कार और वियरेबल डिवाइस में SOS बटन

कई नई कारों में SOS बटन डैशबोर्ड या रूफ कंसोल पर होता है। आपात स्थिति में इसे दबाने से कार निर्माता या लोकल इमरजेंसी सेंटर को तुरंत सूचना जाती है। Tata, Mahindra, Hyundai, Kia जैसी कई कंपनियां अपनी नई कारों में SOS बटन सुविधा देती हैं। इसके अलावा, कुछ स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में भी SOS फीचर मिलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article