E-Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड देश के हर नागरिक के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। लगभग हर जगह और हर जरूरी सरकारी और प्राइवेट कामों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हर समय आधार कार्ड लेकर चलना संभव नहीं होता है, इससे आधार कार्ड खोने या चोरी होने का भी डर होता है। ऐसे में आप ई-आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम ई-आधार को डाउनलोड करने का तरीका और इसे कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं के बारे में बता रहे हैं।
क्या है E-Aadhaar?
ई-आधार, आधार कार्ड की तरह ही एड्रेस और आईडी प्रूफ की के रूप में कार्य करता है। इसमें आधार कार्ड जैसी ही सभी जानकारी होती है और यह UIDAI द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित और अधिकृत होता है। आसान शब्दों में कहें तो ई-आधार, आधार कार्ड की एक सुरक्षित, पासवर्ड-संरक्षित और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित कॉपी है। यानी ई-आधार, फिजिकल आधार कार्ड का डिजिटल रूप है। इसे फोन में ही स्टोर किया जा सकता है। यानी फोन के अलावा अलग से कोई डॉक्यूमेंट रखने की जरूरत नहीं है।
E-Aadhaar कहां-कहां हो सकता है इस्तेमाल?
ई-आधार का फिजिकल आधार कार्ड की ही तरह मान्य है। इसे पहचान प्रमाण पत्र यानी जहां भी आवश्यक हो पहचान के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पासपोर्ट एप्लीकेशन के लिए पासपोर्ट आवेदन के लिए एड्रेस और फोटो-पहचान के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसे ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ई-आधार अब डीमेट अकाउंट से लेकर प्राइवेट ऑफिस में भी खूब इस्तेमाल हो रहा है।
अपना ई-आधार डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें
- Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- अब ऐप खोलें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर या 28 अंकों का EID नंबर डालें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और "जनरेट OTP" पर क्लिक करें।
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा। OTP डालें और "वेरिफाई करें" पर क्लिक करें।
- "आधार डाउनलोड करें" पर क्लिक करें।
- अपना आधार पासवर्ड डालें और "सबमिट करें" पर क्लिक करें।
- आपका ई-आधार PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। आप इसे किसी भी PDF रीडर ऐप में देख सकते हैं।
ये भी जानें
सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर UIDAI के साथ रजिस्टर्ड है। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या UIDAI हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं। अगर आप अपना आधार पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या UIDAI हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके इसे रीसेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप UIDAI की वेबसाइट से अपना ई-आधार भी डाउनलोड कर सकते हैं।
