यूटिलिटी

3-स्टार या 5-स्टार? जानिए नया फ्रिज खरीदते समय कौन सा मॉडल बचाएगा आपका सबसे ज्यादा पैसा

मार्केट में जब हम फ्रिज देखने जाते हैं, तो उस पर चमकीले रंग का एक BEE स्टिकर लगा दिखाई देता है, जिस पर 1 से लेकर 5 तक स्टार बने होते हैं। अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कम कीमत वाला 2 या 3-स्टार फ्रिज लें या फिर ज्यादा कीमत वाला 5-स्टार फ्रिज?

Image

ज्यादा स्टार रेटिंग वाले फ्रिज में बिजली की खपत कम होती है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

फ्रिज आज के समय में लगभग सभी के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुका है। गर्मी के मौसम में इसके बिना एक दिन भी काम नहीं चल सकता है। मार्केट में आपको हर एक बजट में कई तरह के फ्रिज देखने को मिल जाएंगे। अगर आप एक नया फ्रिज खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल फ्रिज खरीदते समय एक बात पर बहुत अधिक कंफ्यूजन होता है कि कितने स्टार रेटिंग वाला फ्रिज खरीदा जाए। आज हम आपको इसी स्टार रेटिंग के बारे में डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं।

मार्केट में जब हम फ्रिज देखने जाते हैं, तो उस पर चमकीले रंग का एक BEE स्टिकर लगा दिखाई देता है, जिस पर 1 से लेकर 5 तक स्टार बने होते हैं। अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कम कीमत वाला 2 या 3-स्टार फ्रिज लें या फिर ज्यादा कीमत वाला 5-स्टार फ्रिज?

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नियमों के अपडेट होने के बाद, फ्रिज की स्टार रेटिंग और बिजली की बचत का गणित थोड़ा बदल गया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपके घर और बजट के लिए कितने स्टार वाला फ्रिज सबसे बेस्ट रहेगा।

क्या होता है स्टार रेटिंग का मतलब?

  • 1 और 2-स्टार फ्रिज: ये खरीदने में काफी सस्ते होते हैं, लेकिन ये बिजली का बिल बहुत ज्यादा बढ़ाते हैं।
  • 3-स्टार फ्रिज: इसे 'बैलेंस' मॉडल माना जाता है। इसकी कीमत और बिजली की खपत दोनों ही मीडियम होती हैं।
  • 4 और 5-स्टार फ्रिज: ये तकनीक में सबसे एडवांस होते हैं। इनमें इनवर्टर कंप्रेसर और बेहतर इंसुलेशन होता है।
  • ये फ्रिज खरीदने में थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन हर महीने बिजली बिल में भारी बचत कराते हैं।

3-स्टार फ्रिज किसके लिए सही है?

अगर आप शुरुआत में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो 3-स्टार एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए खरीदारी के समय घर में रहने वाले लोगों की संख्या भी ध्यान रखना होगा। अगर घर में 2-3 सदस्य हैं या फ्रिज का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं होता , तो 3-स्टार फ्रिज आपके लिए वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगा।

5-स्टार फ्रिज किसके लिए बेस्ट है?

अगर आपका फ्रिज 24 घंटे फुल रहता है और घर में बच्चे हैं जो बार-बार फ्रिज खोलते हैं, तो आपको 5-स्टार ही लेना चाहिए। फ्रिज कम से कम 8-10 साल चलता है। 5-स्टार फ्रिज की बढ़ी हुई कीमत अगले 2 से 3 साल में बिजली बिल की बचत के जरिए वसूल हो जाती है। उसके बाद के सालों में यह विशुद्ध रूप से आपके पैसे बचाता है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

आजकल स्टार रेटिंग के साथ-साथ इनवर्टर कंप्रेसर होना बहुत जरूरी है। यह फ्रिज की जरूरत के हिसाब से स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की खपत और कम हो जाती है और फ्रिज आवाज भी नहीं करता। BEE हर कुछ सालों में स्टार रेटिंग के पैमानों को कड़ा (Strict) करता रहता है। इसलिए फ्रिज खरीदते समय स्टिकर पर लागू होने की अवधि (जैसे 2025 या 2026) जरूर देखें। पुराने स्टॉक का 5-स्टार फ्रिज नए नियमों के तहत 4 या 3-स्टार के बराबर ही परफॉर्म करेगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article