एजुकेशन

बिग अपडेट! हिमाचल प्रदेश में पीजी मेडिकल की सीटें 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव

Himachal Pradesh PG Medical Seats: हिमाचल ने PG मेडिकल सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव रखा है। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी।

Image

Himachal Pradesh PG Medical Seats: हिमाचल प्रदेश में पीजी मेडिकल की सीटें

Himachal Pradesh PG Medical Seats: नीट यूजी का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों से मेडिकल की पढ़ाई (PG) करने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल ने PG मेडिकल सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव रखा है। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस प्रस्तावित विस्तार से राज्य में PG करने के इच्छुक डॉक्टरों के लिए और मौके बनेंगे। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और हेल्थकेयर सेवाओं में सुधार होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बयान में कहा गया है कि PG छात्रों की संख्या बढ़ने से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की देखभाल भी बेहतर होगी, क्योंकि PG डॉक्टर क्लिनिकल सेवाएं देने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा और स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल इतने मेडिकल कॉलेज

एम्स (AIIMS) बिलासपुर के अलावा, हिमाचल प्रदेश में छह सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। नए प्रस्तावित विस्तार के तहत, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में PG सीटों की संख्या 139 से बढ़कर 230 हो जाएगी, जबकि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा में सीटें 99 से बढ़कर 156 हो जाएंगी।

यहां पीजी सीटें 4 से 32 हो जाएंगी

प्रस्तावित बढ़ोतरी से पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज, चंबा में PG सीटें 4 से बढ़कर 32 और डॉ. राधाकृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में आठ से बढ़कर 65 हो जाएंगी। इस विस्तार में मदद के लिए, राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट के 218 पद बनाए हैं।

यहां मेडिकल सीटें 24 से बढ़कर 79 होंगी

श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज, मंडी में PG सीटों की संख्या 24 से बढ़कर 79 हो जाएगी, जबकि डॉ. यशवंत सिंह परमार सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में सीटों की संख्या 3 से बढ़कर 35 हो जाएगी। प्रस्तावित बढ़ोतरी से पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज, चंबा में PG सीटें 4 से बढ़कर 32 और डॉ. राधाकृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में आठ से बढ़कर 65 हो जाएंगी।

इनपुट पीटीआई

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article