यूटिलिटी

बैंक डूब जाए तो क्या खत्म हो जाएगी आपकी जीवन भर की जमा पूंजी? जाने नियम

Bank Collapses Rules in India: यदि आपके पास अलग-अलग बैंकों में अकाउंट हैं, तो बीमा लिमिट प्रत्येक अकाउंट पर अलग-अलग लागू होती है। यानी यदि आपका पैसा अलग-अलग बैंक में है तो आप हर बैंक में आप 5 लाख रुपये लिमिट तक का पैसा बचा पाएंगे। यानी इतना पैसा सुरक्षित रहेगा।

Image

Bank Collapses Rules in India

Bank Collapses Rules in India: डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन पेमेंट के दौर में कैश से लेनदेन काफी कम हो गया है। ऐसे में हम अपनी ज्यादातर जमापूंजी बैंक में रखते हैं। लेकिन क्या हो यदि जिस बैंक में आपका सारा पैसा जमा है वह डूब जाए (दिवालिया हो जाए) तो क्या होगा। खबराने की जरूरत नहीं है इसके लिए भी सरकार ने नियम बनाएं हैं। यहां हम आपको इससे संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं।

DICGC बैंक करता है सुरक्षा

यदि आपका पैसा भी ऐसे ही किसी बैंक में फंसा है तो चिंता न करें, क्योंकि आपका अधिकांश पैसा RBI की सहायक कंपनी DICGC के तहत सुरक्षित है। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) बैंक में आपके द्वारा जमा की गई लगभग सभी प्रकार की जमाराशियों को कवर करता है, जिसमें सेविंग, फिक्स्ड, करेंट और रिकरिंग (recurring) डिपॉजिट शामिल हैं।

ये जानना जरूरी

प्रत्येक जमाकर्ता को प्रति बैंक ₹5 लाख तक का बीमा दिया जाता है । यह सीमा एक ही बैंक में जमाकर्ता द्वारा रखे गए सभी अकाउंट में रखी गई कुल राशि पर लागू होती है।

यदि आपके पास एक ही बैंक में एक से अधिक अकाउंट (जैसे सेविंग अकाउंट और एफडी) हैं, तो भी कुल बीमा कवर 5 लाख रुपये तक ही सीमित है।

5 लाख रुपये में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल हैं। अगर आपका कुल बैलेंस 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो बैंक के डूबने की स्थिति में सिर्फ 5 लाख रुपये ही वापस किए जाएंगे और बाकी रकम लिक्विडेशन प्रोसेस पर निर्भर करेगी।

यदि आपके पास कई बैंक अकाउंट हैं तो क्या होगा?

यदि आपके पास अलग-अलग बैंकों में अकाउंट हैं, तो बीमा लिमिट प्रत्येक अकाउंट पर अलग-अलग लागू होती है। यानी यदि आपका पैसा अलग-अलग बैंक में है तो आप हर बैंक में आप 5 लाख रुपये लिमिट तक का पैसा बचा पाएंगे। यानी इतना पैसा सुरक्षित रहेगा।

डीआईजीसी द्वारा क्या कवर नहीं किया जाता

  • विदेशी सरकारों के जमा
  • केंद्र/राज्य सरकारों के जमा
  • इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन से जमा
  • सहकारी बैंकों में जमा
  • भारत के बाहर संचालित बैंकों में जमा
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article