पीवी सिंधू जापान ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की चेन युफेई को हराकर सात साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़कर फाइनल में जगह बना ली। विश्व नंबर 10 खिलाड़ी सिंधू इस सीजन पहला खिताब जीतने की कोशिश में है। सिंधू इस मुकाबले में 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं, तभी चीन की विश्व नंबर 4 खिलाड़ी ने हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई जिसके चलते मैच को रोक देना पड़ा और इस तरह सिंधू को फाइनल में पहुंचने का मौका मिल गया। 2019 में विश्व खिताब जीतने के बाद सिंधू की युफेई पर यह पहली जीत है। लगातार 5 हार झेलने के बाद यह यूफेई के खिलाफ उनकी पहली जीत है। चौथी वरीयता प्राप्त चीन की युफेइ का सिंधू के खिलाफ जी-हार का रिकॉर्ड 8 . 6 का है।
32 वर्षीय सिंधू 2024 में अपने घरेलू मैदान पर सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने के बाद से अपना पहला फाइनल खेलेगी। 2 साल से वह लगातार इससे चूक जा रही थी। इस सत्र में वह मलेशिया ओपन सुपर 1000 और आस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन दो साल में उनका यह पहला फाइनल है। रविवार को जापान ओपन के फाइनल में सिंधू का सामना अकाने यामागुची या इंडोनेशिया की कुसुमा वरदानी में से किसी एक से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इन्हीं दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।
पी वी सिंधू को करीब तीन साल में पहली बार सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिला, जब शुक्रवार को जापान ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल से पहले पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा ने अपना नाम वापस ले लिया। ओकुहारा को प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की अन सि यंग के नाम वापिस लेने के बाद अंतिम आठ में प्रवेश मिला था।
