यूटिलिटी

EPFO: अपने EPF खाते की प्रोफाइल में करना चाहते हैं बदलाव, तो भरना होगा ये फॉर्म, जानें प्रोसेस

EPFO: ज्वाइंट घोषणा फॉर्म एक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) फॉर्म है। इसका उपयोग भविष्य निधि (PF) सदस्य के डिटेल्स को सही करने के लिए किया जाता है। 11 पैरामीटर में से किसी में भी बदलाव करने के लिए आप ज्वाइंट डिक्लेरेशन का उपयोग कर सकते हैं।

Image

epf joint declaration

Photo : iStock

EPFO: अगर आप नाम, पता या अन्य डिटेल्स के संबंध में कोई बदलाव अपने ईपीएफ खाते में करना चाहते हैं, तो आपको ज्वाइंट डिक्लेरेशन भरना होगा। इसके बाद आप आसानी से बदलाव कर सकते हैं। इसे 'ज्वाइंट' के रूप में जाना जाता है। इस पर कर्मचारी और नियोक्ता बदलाव को जोड़ने के लिए साइन करते हैं।

बदलाव के लिए है जरूरी

ज्वाइंट घोषणा प्रपत्र एक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) फॉर्म है। इसका उपयोग भविष्य निधि (PF) सदस्य के डिटेल्स को सही करने के लिए किया जाता है। यह एक संयुक्त फॉर्म है जिस पर कर्मचारी और नियोक्ता हस्ताक्षर करते हैं और कर्मचारियों के पीएफ खातों में दर्ज गलत जानकारी को अपडेट करने के लिए क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त को जमा करते हैं।

11 पैरामीटर

11 पैरामीटर में से किसी में भी बदलाव करने के लिए आप ज्वाइंट डिक्लेरेशन का उपयोग कर सकते हैं। ये पैरामीटर हैं नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, मैरिज स्टेटस छोड़ने की तारीख, छोड़ने का कारण, राष्ट्रीयता और आधार नंबर।

ये है पूरा प्रोसेस

  • EPFO की वेबसाइट epfoindia.gov.in पर जाएं।
  • सर्विसेज पर जाएं, जैसे ही आप ऑप्शन को नीचे स्क्रॉल करते हैं, 'कर्मचारियों के लिए' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं, एक नया वेबपेज खुलता है: https://www.epfindia.gov.in/site_en/For_Employees.php
  • इस वेबपेज पर सर्विस सेगमेंट पर जाएं और दूसरा विकल्प चुनें: सदस्य यूएएन/ऑनलाइन सेवा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प को चुनते हैं, एक नया वेबपेज खुलता है जो एक सदस्य इंटरफेस है।
  • सेवाओं तक पहुंचने के लिए यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • अब आपको टॉब रिबन पर 'मैनेज' विकल्प चुनना है।
  • जैसे ही आप ड्रॉप-डाउन विकल्प चुनते हैं, वहां 'ज्वाइंट डिक्लेरेशन' का विकल्प होता है।
  • अब डिटेल्स तक पहुंचने के लिए मेंबर आईडी दर्ज करें।
  • यहीं पर आप बदलाव करने के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  • एक बार अनुरोध सबमिट हो जाने के बाद, यह नियोक्ता लॉगिन में दिखाई देगा। एक ईमेल नियोक्ता के पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजा जाएगा।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article