यूटिलिटी

इस इलेक्ट्रिक शॉल से नहीं लगेगी ठंड, ऑन करते ही बॉडी मिनटों में हो जाएगी गर्म, जानें- कीमत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 8, 2023, 02:33 PM IST

USB Heated Shawl Electric Heating Blanket:ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों में इस यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल पर छूट भी मिल रही है। ऑनलाइन में ये शॉल आप Amazon से खरीद सकते हैं। Amazon में आपको कई तरह के यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल मिलेंगे, जिनकी कीमत अलग- अलग है।

Image

USB Heated Shawl Electric Heating Blanket

USB Heated Shawl Electric Heating Blanket: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। वहीं बाजार में एक शॉल (Shawl) आया है, जो आपको कड़ाके की इस ठंड से बचा सकता है। ये ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline) दोनों तरीकों में उपलब्ध है।

दरअसल इस शॉल को यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल कहते हैं। आपको सबसे पहले इस शॉल को ओढ़ने के बाद यूएसबी से कनेक्ट करना होगा, यूएसबी से कनेक्ट करने के बाद ये गर्म होना शुरू हो जाता है। गर्म होने के बाद ये शॉल आपके शरीर को अच्छे से गर्म रखेगा। ये शॉल प्रीमियम क्ववालिटी वाले आलीशान कपड़े और हाई क्वालिटी के कार्बन फाइबर से बना है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों में इस यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल पर छूट भी मिल रही है। ऑनलाइन में ये शॉल आप Amazon से खरीद सकते हैं। Amazon में आपको कई तरह के यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल मिलेंगे, जिनकी कीमत अलग- अलग है। साथ ही Amazon काफी बढ़िया डिस्काउंट भी दे रहा है। अगर प्राइस की बात करें तो आपको यहां 6,000 रुपए से यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल मिलना शुरू हो जाएंगे।

बता दें कि आप इस यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल को कनेक्ट करने के लिए आप पावर बैंक, लैपटॉप या फिर किसी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही आप इसे सीधे चार्ज से भी कनेक्ट कर सकते हैं। अगर आप किसी को कुछ गिफ्ट करना चाह रहे हैं तो ये एक बढ़िया ऑप्शन है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article