कानपुर

Kanpur News: कानपुर में एक दिन में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 25 की मौत, ठंड बना जानलेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 03:47 PM IST

Kanpur News: कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्ण ने कहा कि इस मौसम में मरीजों को ठंड से बचाना चाहिए। लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के एक फैकल्टी सदस्य ने कहा, इस ठंड के मौसम में दिल के दौरे केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं हैं। हमारे पास ऐसे मामले हैं जब किशोरों को भी दिल का दौरा पड़ा है।

Image

कानपुर में एक दिन में हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक से 25 की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में शीतलहर दिन पर दिन घातक होती जा रही है। यहां तक की अब लोगों की मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा। अकेले कानपुर में गुरुवार को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 25 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 17 लोगों की चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही मौत हो गई। ये आंकड़ा काफी डराने वाला है।

क्यों हो रही मौतें

डॉक्टरों के मुताबिक ठंड में ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ जाना और खून का थक्का जमना हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का कारण बन रहा है। कार्डियोलॉजी संस्थान के कंट्रोल रूम के अनुसार गुरुवार को इमरजेंसी व ओपीडी में 723 हृदय रोगी आए।

कई की हालत गंभीर

इनमें से 41 मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें भर्ती किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज करा रहे सात हृदय रोगियों की ठंड के कारण मौत हो गई। इसके अलावा 15 मरीजों को मृत अवस्था में इमरजेंसी में लाया गया।

क्या कहते हैं डॉक्टर

कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्ण ने कहा कि इस मौसम में मरीजों को ठंड से बचाना चाहिए। लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के एक फैकल्टी सदस्य ने कहा, इस ठंड के मौसम में दिल के दौरे केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं हैं। हमारे पास ऐसे मामले हैं जब किशोरों को भी दिल का दौरा पड़ा है।

मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद सहित क्षेत्रों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों और पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर इन दिनों कोहरे की घनी परत देखने को मिल रही है।

IANS से मिले इनपुट के आधार पर

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article