My Aadhaar: आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है या फिर आप अपना फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बिलकुल सही है। फिलहाल आप मुफ्त में घर बैठे अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। लेकिन जल्द ही यह सुविधा खत्म होने जा रही है और 14 सितंबर के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आपको फीस देनी पड़ेगी। ऐसे में अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं तो आपको फौरन यह करवा लेना चाहिए।
आधार कार्ड अपडेट करना है जरूरी
आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे आवश्यक डाक्यूमेंट्स में से एक है। बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर देश के नागरिक के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित करनी हो, आधार कार्ड हर जगह काम आता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में गलत जानकारी हो या फिर फोटो इतनी पुरानी हो कि अब आपके चहरे से मेल न खाती हो तो आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए जरूरी है कि समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट करवा लिया जाए। साथ ही आधार कार्ड अपडेटेड रहने से फ्रॉड होने का ख़तरा भी कम हो जाता है।
जरूरी डाक्यूमेंट्स का रखें ध्यान
UIDAI के अनुसार अगर आप आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं तो आपको दो तरह के डाक्यूमेंट्स का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। सबसे पहले आपको अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक पासबुक जैसे डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इसके साथ ही आपको अपने एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली बिल, रेंट अग्रीमेंट, टेलीफोन बिल या गैस कनेक्शन बिल की जरूरत होगी। साथ ही ध्यान रहे कि आप अपने बायोमेट्रिक से संबंधित जानकारी, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, फोटो को घर बैठे ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा।
