यूटिलिटी

UP Drone Subsidy: सस्ते में मिलेंगे ड्रोन समेत खेती के हाई-टेक उपकरण ! सरकारी योजना का उठाएं लाभ, ऐसे करें आवेदन

UP Drone Subsidy Scheme: केंद्र के अलावा राज्य सरकारों ने भी इस तरह कई स्कीमें चलाई हैं, जिनका मकसद किसानों की आय दोगुना करना है। इसमें यूपी सरकार की वो स्कीम भी शामिल है, जिसके तहत मॉडर्न एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट्स पर सब्सिडी दी जाती है। जो लोग खेसी-किसानी से जुड़े हुए हैं, उनके लिए ये योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Image

यूपी सरकार की स्कीम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी सरकार की स्कीम
  • खेती उपकरणों पर मिलेगी सब्सिडी
  • हाई-टेक इक्विपमेंट पर भी पाएं लाभ

UP Drone Subsidy Scheme: केंद्र के अलावा राज्य सरकारों ने भी इस तरह कई स्कीमें चलाई हैं, जिनका मकसद किसानों की आय दोगुना करना है। इसमें यूपी सरकार की वो स्कीम भी शामिल है, जिसके तहत मॉडर्न एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट्स पर सब्सिडी दी जाती है। जो लोग खेसी-किसानी से जुड़े हुए हैं, उनके लिए ये योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि आप कृषि ड्रोन या कंबाइन हार्वेस्टर जैसे हाई-टेक इक्विपमेंट खरीदते हैं तो यूपी सरकार से आपको सहायता मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।

ये भी पढ़ें -

12 जुलाई तक मौका

इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू हो गयी है। रजिस्ट्रेशन 27 जून 2025 से शुरू हो गए हैं और जो लोग इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, उनके पास रजिस्ट्रेशन के लिए 12 जुलाई तक का समय है।

इन इक्विपमेंट्स के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

  1. किसान ड्रोन
  2. फार्म मशीनरी बैंक
  3. कंबाइन हार्वेस्टर
  4. न्यूमैटिक प्लांटर
  5. हाई-टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग
  6. कस्टम हायरिंग सेंटर
  7. बैच ड्रायर
  8. थ्रेशिंग फ्लोर
  9. टेबल सेलर
  10. पॉपिंग मशीन
  11. गन्ना सेटलिंग प्लांटर
  12. छोटे गोदाम
  13. तेल निकालने की मशीन

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए आप सीधे इस वेबसाइट पर जाकर www.agridarshan.up.gov.in आवेदन किया जा सकता है। यहां पहले 'यंत्र' सेक्शन में जाएं, फिर 'किसान' सेक्शन में जाएं और फिर 'मशीन बुकिंग स्टार्ट' पर क्लिक करें। फिर जरूरी डिटेल दर्ज करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article