डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने myAadhaar portal के नए और आधुनिक संस्करण की घोषणा की है। यह अपडेट आधार सेवाओं को और अधिक सरल, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। UIDAI के CEO द्वारा इस पोर्टल के अल्फा वर्जन को पेश किया गया है, जो आने वाले समय में डिजिटल पहचान सेवाओं को एक नए स्तर पर ले जाने में अहम होगा। आइए जल्दी से जान लेते हैं कि नए myAadhaar पोर्टल में कौन-से बदलाव पेश किए गए हैं-
रीडिजाइन इंटरफेस

myAadhaar पोर्टल (Photo: X handle/@UIDAI)
नए myAadhaar पोर्टल में सबसे बड़ा बदलाव इसका रीडिजाइन किया गया इंटरफेस है। अब यूजर्स को एक फ्रेश और मॉडर्न लुक मिलेगा, जो लॉग इन से पहले और बाद दोनों ही स्थितियों में आसान और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। रीडिजाइन इंटरफेस के साथ आम नागरिकों को बिना किसी तकनीकी परेशानी के आसानी से अपनी सेवाओं तक पहुंच मिलेगी।
आसान नेविगेशन
इसके साथ ही UIDAI ने Simplified Journeys पर भी खास ध्यान दिया है। यानी अब पोर्टल पर नेविगेशन पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित होगा। एक यूनिफाइड फ्लो के जरिए यूजर कम समय में अपनी जरूरत की सेवा तक पहुंच पाएंगे। यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो तकनीक में बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है।
मॉडर्न ब्रांडिंग
नए पोर्टल में Modern Branding भी देखने को मिलेगी। इसका डिजाइन UIDAI की नई ब्रांड पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे पोर्टल अधिक प्रोफेशनल और मॉडर्न नजर आता है। यह न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि यूजर्स के भरोसे को भी मजबूत करता है।
बेहतर सर्च और विजुअल संकेत
एक और महत्वपूर्ण सुधार Enhanced Discovery यानी बेहतर सर्च और विजुअल संकेत है। अब यूजर्स आसानी से अपनी जरूरत की जानकारी खोज सकेंगे। स्पष्ट विजुअल इंडिकेटर्स के कारण सेवाओं का इस्तेमाल और भी सहज हो जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और भ्रम की स्थिति कम होगी।
UIDAI का यह कदम डिजिटल सेवाओं को अधिक कुशल और इनोवेशन से भरपूर बनाने की दिशा में है। Efficiency meets innovation की सोच के साथ तैयार किया गया यह पोर्टल आने वाले समय में आधार सेवाओं को और बेहतर बनाएगा।
