How to download Aadhaar: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारतीय नागरिकों की पहचान को सत्यापित करने वाला एक महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट है। घर से बाहर निकलने पर किसी न किसी काम में इस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ ही जाती है। ऐसे में हर समय आधार कार्ड जेब में होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, बहुत से कामों में फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं होती। आप अपने फोन में मौजूद आधार कार्ड से भी अपनी पहचान सत्यापित करवा सकते हैं।
फोन पर आधार कार्ड डाउनलोड
फोन में आधार ऐप के जरिए आप अपना आधार कार्ड एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को Unique Identification Authority of India की ओर से पेश किया जाता है। ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है-
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Google Play Store ओपन करें।
- सर्च बार में
UIDAI NewAadhaar App सर्च करें। - ऐप डाउनलोड करने से पहले डेवलपर का नाम UIDAI (Unique Identification Authority of India) जरूर चेक करें।
- Install बटन पर टैप कर ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर लें।
- अब ऐप खोलें और OTP या Face ID के जरिए अपना Aadhaar ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद आप 6 डिजिट का पिन सेट अप करने के साथ ऐप का इस्तेमाल कभी भी कहीं भी कर सकते हैं।
- ऐप ओपन करने के लिए पिन एंटर करें और होम स्क्रीन पर ही आपको आपका आधार नजर आ जाएगा।
प्रोफाइल ऐड करने का भी ऑप्शन
इस ऐप पर आपको प्रोफाइल ऐड करने का भी ऑप्शन मिलता है। यानी आप अपने साथ-साथ अपने परिवार के दूसरे सदस्यों का आधार कार्ड भी एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे एक प्रोफाइल को केवल एक ही फोन और ऐप से एक्सेस किया जा सकेगा। अगर आप अपनी प्रोफाइल को अपने फोन के साथ-साथ दूसरे फोन पर भी बनाते हैं तो यह एक समय पर किसी एक ही जगह एक्सेसिबल रहेगा। इसलिए आप तभी अपने परिवार के दूसरे सदस्यों का प्रोफाइल बनाएं जब वे किसी दूसरे फोन में इस ऐप का इस्तेमाल न कर रहे हों।
वॉट्सऐप से आधार कार्ड
दरअसल, WhatsApp से आधार कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा MyGov Helpdesk के नंबर के साथ मिल जाती थी। लेकिन अभी आप MyGov Helpdesk का नंबर (+91-9013151515) का नंबर सेव कर वॉट्सऐप से Hi भेजते हैं तो यह सर्विस ठीक तरह से काम नहीं करती। ऐसे में फिलहाल वर्तमान में वॉट्सऐप से आधार कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा को लेकर परेशानी आ सकती है।
