यूटिलिटी

देशभर में 2 करोड़ लोगों के आधार नंबर बंद, UIDAI ने बताया- किन लोगों का डेटा से नाम हटाया गया

देशभर में आधार डेटा को सुरक्षित और सही बनाए रखने के लिए UIDAI ने मृत व्यक्तियों के 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर निष्क्रिय कर दिया है। यह जानकारी UIDAI ने विभिन्न सरकारी विभागों और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से मिलाकर जुटाई है, ताकि आधार का गलत इस्तेमाल या फर्जीवाड़ा रोका जा सके। परिवार के सदस्य अब myAadhaar पोर्टल पर दिवंगत परिजन की जानकारी ऑनलाइन रिपोर्ट करके आधार निष्क्रिय कराने की सुविधा भी ले सकते हैं।

Image

आधार

UIDAI ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने डेटा बेस से देशभर में 2 करोड़ मृत व्यक्तियों का नाम हटा दिया है। मृत व्यक्तियों के आधार नंबर को UIDAI ने इसलिए निष्क्रिय किया है, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी या गलत इस्तेमाल न हो सके। UIDAI ने यह डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम और कई सरकारी विभागों से हासिल किया था। आगे UIDAI बैंकों और अन्य संस्थानों से भी सहयोग लेने की दिशा में बढ़ रहा है, ताकि मृत व्यक्तियों की जानकारी और सटीक रूप में मिल सके।

आधार नंबर दोबारा किसी को नहीं दिया जाता

UIDAI ने स्पष्ट किया कि किसी भी मृत व्यक्ति का आधार नंबर कभी किसी दूसरे को जारी नहीं किया जाता। लेकिन सुरक्षा के तहत उसका समय पर निष्क्रिय होना जरूरी है, जिससे कोई व्यक्ति उस आधार का इस्तेमाल करके सरकारी योजनाओं या सेवाओं में लाभ न ले सके।

myAadhaar Portal से रिपोर्ट करें

UIDAI ने इस साल एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत परिवार के सदस्य ‘myAadhaar’ पोर्टल पर अपने दिवंगत परिजन के आधार को रिपोर्ट कर सकते हैं।यह सुविधा फिलहाल 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है। बाकी राज्यों का एकीकरण भी जारी है। रिपोर्ट करने के लिए परिवार के सदस्य को खुद की पहचान सत्यापित करनी होगी।

जानकारी सत्यापित होने के बाद UIDAI मृत व्यक्ति का आधार नंबर निष्क्रिय कर देता है। UIDAI ने लोगों से अपील की है कि मृतक परिवारजन का मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनका आधार myAadhaar पोर्टल पर ज़रूर रिपोर्ट करें, ताकि डेटाबेस सुरक्षित और अपडेट रहे।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article