Cooler cooling tips: गर्मी में एसी जैसी ठंडक चाहिए लेकिन बजट नहीं है? तो सिर्फ 1 रुपये में कूलर को बना सकते हैं सुपर कूलिंग मशीन। इस आसान और सस्ती ट्रिक से आप बिना ज्यादा बिजली खर्च किए घर को शिमला जैसी ठंडक दे सकते हैं।
भीषण गर्मी में राहत की तलाश
देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लोग राहत के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन जब कूलर भी मनचाही ठंडी हवा नहीं देता, तो गर्मी और भी परेशान करती है।
कूलर क्यों नहीं देता तेज ठंडक?
जब तापमान बहुत ज्यादा होता है या हवा में नमी कम होती है, तो कूलर की कूलिंग क्षमता घट जाती है। ऐसे में कूलर से निकलने वाली हवा गर्म लगने लगती है।
यह 1 रुपये की ट्रिक बदल देगी सबकुछ
बस थोड़ा सा बर्फ और 2-3 चम्मच नमक आपको अपने कूलर में डालना है यह आपके कूलर की कूलिंग को बढ़ा सकता है। यानी टैंक में बर्फ डालते समय उसमें थोड़ा सा नमक मिला देना है। यह मिश्रण तेजी से ठंडी हवा जनरेट करेगा और आपके कमरे का तापमान मिनटों में कम कर देगा।
कैसे काम करता है नमक?
नमक पानी के जमाव बिंदु को नीचे गिरा देता है, जिससे बर्फ जल्दी पिघलती है और ज्यादा ठंडक पैदा करती है। यह प्रक्रिया आपके कूलर के पानी को और अधिक ठंडा कर देती है, जिससे कूलिंग बढ़ जाती है।
कहां सबसे असरदार है ये तरीका?
यह ट्रिक ड्राई क्लाइमेट यानी शुष्क इलाकों में सबसे बेहतर काम करती है, जहां हवा में नमी कम होती है। इन क्षेत्रों में कूलर पहले से ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं और यह ट्रिक उन्हें और प्रभावी बना देती है।
ध्यान में रखने योग्य बातें:
- नमक की मात्रा सीमित रखें (2-3 चम्मच से अधिक न डालें)।
- अत्यधिक नमक से कूलर के धातु के हिस्सों में जंग लग सकती है।
- सप्ताह में एक बार कूलर की सफाई जरूर करें।
- टेबल सॉल्ट या सेंधा नमक का हल्का उपयोग करें।
