यूटिलिटी

PM Kisan की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन किसानों के खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, जानें जरूरी बातें

PM Kisan 20th Installment Date June: सरकार ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं किसानों को यह किस्त मिलेगी, जिन्होंने PM Kisan पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Farmer Registration) पूरा कर लिया है और जिनके पास Farmer ID है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें।

Image

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है।

PM Kisan 20th Installment Date June: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून यानी इसी महीने जारी हो सकती है। यानी करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके अकाउंट में 2000 रुपये जल्द ही ट्रांसफर हो सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 20 जून 2025 को किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इस तिथि की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह तारीख सामने आ रही है। इससे पहले 19वीं किस्त फरवरी 2025 में भेजी गई थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीन महीने बाद यानी जून में अगली किस्त जारी हो सकती है।

किसे मिलेगा फायदा?

सरकार ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं किसानों को यह किस्त मिलेगी, जिन्होंने PM Kisan पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Farmer Registration) पूरा कर लिया है और जिनके पास Farmer ID है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें।

ई-केवाईसी है अनिवार्य

इसके अलावा eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके भुगतान में देरी हो सकती है। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर "Farmer Corner" में eKYC विकल्प चुन सकते हैं और आधार नंबर के साथ बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नजदीकी CSC सेंटर से भी यह सुविधा ली जा सकती है।

सैचुरेशन ड्राइव से बढ़ेगी पारदर्शिता

सरकार देशभर में सैचुरेशन ड्राइव चला रही है ताकि फर्जी लाभार्थियों को हटाकर असली किसानों को योजना का लाभ दिया जा सके। यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में लाखों किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। अगर आपने भी यह प्रक्रिया नहीं की है तो जल्दी करें, नहीं तो 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article