यूटिलिटी

यूपी में बाढ़, ये ट्रेनें हुईं कैंसिल, अभी कर लें चेक कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 16, 2023, 11:03 AM IST

Train Cancelled: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। यूपी में बारिश और बाढ़ के कारण रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

Image

कल नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

Photo : iStock

Train Cancelled: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। यूपी में बारिश और बाढ़ के कारण रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली और यूपी में आज भी बारिश से हालातों में सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली में यमुना नदी की तरफ से जाने वाली ट्रेनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

बारिश, बाढ़ की वजह से अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली जाने या आने वाली ट्रेनों पर ज्यादा असर पड़ा है। यही वजह है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को कल तक के लिए कैंसिल कर दिया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। यहां नीचे उन ट्रेनों के नंबर और नाम की लिस्ट दी गई है जिन्हें कैंसिल कर दिया गया है या डायवर्ट कर दिया गया है।

बाढ़ की वजह से कैसिंल हुई ट्रेनों की लिस्ट

कल ये ट्रेनें रहेंगी बंद

  • यूपी, पंजाब, जम्मू की तहफ जाने वाली करीब 15 ट्रेनों को शनिवार यानी 15 जुलाई और आज रविवार, 16 जुलाई के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
  • 15119/15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस
  • 15005 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस
  • 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस
  • 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस
  • 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
  • 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
  • 15655/15656 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
  • 12328 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 15006 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस

दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में हुआ बदलाव

12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस के रास्ते को बदलकर दिल्ली-नई दिल्ली-साहिबाबाद कर दिया गया है।

12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस के रास्ते को बदलकर साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली कर दिया है।

15910 और 15909 लालगढ़-डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-साहिबाबाद स्टेशन के जरिये आएगी।

15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस दिल्ली की जगह आनंद विहार टर्मिनस से जाएगी।

12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस दिल्ली के स्थान पर मुरादाबाद से चलेगी।

12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस को रुड़की को नजीमाबाद में टर्मिनेट कर वहीं से वापस दोबारा चलाया जाएगा।

19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article