गांव में 15-20 हजार में शुरू करें ये 5 बिजनेस, रोज होगी मोटी कमाई
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 2, 2026, 02:12 PM IST
Business Ideas: गांव में रहते हैं और कम निवेश में खुद का कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह इतना भी मुश्किल नहीं है। आपके पास कुछ बिजनेस आइडिया होने चाहिए, जिनके साथ आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
गांव में खूब चलेंगे ये बिजनेस (Photo : iStock)
Business Ideas: गांव में रहते हैं और छोटे पैमाने पर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। मात्र 15-20 हजार रुपए के निवेश में भी कई ऐसे व्यवसाय हैं, जिनसे अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया ही बता रहे हैं, जिन्हें कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है।
सब्जी और फल की दुकान
गांव में ताजगी और आसानी से मिलने वाले सब्जी और फल की मांग हमेशा बनी रहती है। आप अपने घर के पास या गांव की मुख्य सड़क पर छोटी सी दुकान शुरू कर सकते हैं। शुरुआती निवेश में टोकरी, थाली, छोटा स्टॉल और कुछ ताजा सब्जियां शामिल होंगी। शुरुआत में काम थोड़ा धीमा चल सकता है, लेकिन एक बार आप अपने पक्के ग्राहक बना लेते हैं तो अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि ग्राहकों को आपकी दुकान का सामान सही दाम और अच्छी क्वालिटी का मिलना चाहिए।
डेयरी या दुग्ध उत्पादन
डेयरी या दुग्ध उत्पादन (Dairy Farming) का बिजनेस गांव के लिए सबसे सुरक्षित और मुनाफे वाला सौदा माना जाता है। 15-20 हजार के छोटे निवेश से भी इसकी शुरुआत एक 'स्मार्ट मॉडल' के तौर पर की जा सकती है। इस बजट में आप बड़ी डेयरी नहीं खोल सकते, लेकिन 'मिल्क कलेक्शन और सप्लाई' का काम शुरू कर सकते हैं। आसपास के घरों से दूध इकट्ठा कर शहरों या बड़ी डेयरी कंपनियों (जैसे अमूल, मदर डेयरी) को सप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक फैट टेस्टिंग मशीन और कुछ बर्तनों की जरूरत होगी।
पोर्टेबल फूड स्टॉल या स्नैक्स शॉप
गांव में छोटे फूड स्टॉल जैसे चाय, समोसा, पकौड़ी, जूस आदि का व्यापार शुरू किया जा सकता है। शुरुआती निवेश में छोटे उपकरण, बर्तन और सामग्री खरीदनी होती है। यह बिजनेस सुबह और शाम दोनों समय अच्छा मुनाफा देता है। अच्छी कमाई के लिए आप पोर्टेबल फूड स्टॉल या स्नैक्स शॉप को किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह (जैसे साप्ताहिक बाजार, स्कूल के पास या बस स्टैंड) पर ले जा सकते हैं।
बीज और खाद की दुकान
किसानों की जरूरत के अनुसार बीज, उर्वरक और खाद का छोटा स्टॉक रखकर आप व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 15-20 हजार रुपए में कुछ प्राइमरी स्टॉक और दुकान की व्यवस्था की जा सकती है। यह बिजनेस गांव में किसानों के लिए बहुत उपयोगी है।
मोबाइल रिचार्ज और स्टेशनरी शॉप
गांव में मोबाइल रिचार्ज, डाटा पैक और स्टेशनरी आइटम्स की मांग भी हमेशा रहती है। छोटा स्टॉल, मोबाइल रिचार्ज मशीन और कुछ स्टेशनरी आइटम्स के साथ यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है।