Government Schemes for Women: महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। ये योजनाएं महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं, क्योंकि इनके जरिए उन्हें सीधा आर्थिक लाभ और बचत के अवसर मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ प्रमुख योजनाओं के बारे में।
1. लाडली बहना योजना (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश सरकार ने 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें वित्तीय मजबूती मिल रही है।
2. माझी लाडकी बहिन योजना (महाराष्ट्र)
मध्य प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की करोड़ों महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
3. महतारी वंदन योजना (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू की, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ करीब 18 लाख महिलाओं को मिल रहा है।
4. मंईयां सम्मान योजना (झारखंड)
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना भी महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इस योजना के तहत महिलाओं को अब 3000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
5. महिला बचत योजनाएं
इन योजनाओं के अलावा केंद्र सरकार भी महिलाओं के लिए कई बचत योजनाएं चला रही है, जिनमें शामिल हैं:
- सुकन्या समृद्धि योजना – बेटियों के भविष्य के लिए बचत और निवेश का बेहतरीन विकल्प।
- महिला सम्मान बचत पत्र – महिलाओं को विशेष ब्याज दर के साथ बचत करने का अवसर।
- इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
