यूटिलिटी

Tomato Price: दिल्ली और मुंबई में सरकार बेचेगी 50 रुपये किलो टमाटर, कल से कर सकते हैं खरीदारी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 1, 2024, 04:43 PM IST

Tomato Price: नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (एनसीसीएफ) मोबाइल वैन के जरिये टमाटर बेच रहा है। पिछले महीने, टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई थी। इसका कारण यह है कि कई उत्पादक राज्यों में गर्मी और अनियमित बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

Image

टमाटर की खुदरा कीमत।

Photo : iStock

Tomato Price: सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों तथा मुंबई के खुदरा बाजारों में सस्ती दर पर टमाटर बेचेगी। टमाटर बिक्री शुक्रवार से 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर की जाएगी। अभी इसे 60 रुपये किलो के भाव पर बेचा जा रहा है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 60 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। बाद में इसकी बिक्री मुंबई में भी शुरू की गई। जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि हमारे हस्तक्षेप के बाद टमाटर की कीमतें कम हुई हैं।

दिल्ली-मुंबई में बिक्री

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने संवाददाताओं से कहा कि हम कल यानी दो अगस्त से राष्ट्रीय क्षेत्र दिल्ली और मुंबई में 50 रुपये प्रति किलो की दर पर टमाटर बेचना शुरू करेंगे। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (एनसीसीएफ) मोबाइल वैन के जरिये टमाटर बेच रहा है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत 61.74 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दिल्ली में बुधवार को औसत कीमत 70 रुपये प्रति किलो थी।

100 रुपये किलो टमाटर

पिछले महीने, टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई थी। इसका कारण यह है कि कई उत्पादक राज्यों में गर्मी और अनियमित बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। खरे ने कहा कि मंत्रालय दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अपने ‘सफल’ स्टोर के माध्यम से टमाटर बेचने के लिए मदर डेयरी को शामिल करने पर विचार करेगा। इस मामले में, मंत्रालय ने मूल्य स्थिरीकरण निधि (पीएसएफ) का उपयोग नहीं किया है क्योंकि टमाटर सीधे मंडियों से खरीदे गए हैं।

फेडरेशन थोक बाजार से टमाटर खरीद रहा है और उन्हें उचित खुदरा कीमतों पर बेच रहा है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खुदरा स्तर पर लाभ मार्जिन उचित बना रहे और बिचौलियों को होने वाले अप्रत्याशित लाभ को रोका जा सके तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article