यूटिलिटी

Senior Citizen FD Rates: देश के टॉप 5 बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर दे रहे बंपर ब्याज, चेक कर लीजिए लिस्ट

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 20, 2024, 03:16 PM IST

Senior Citizen FD Rates: अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर को चेक कर लीजिए। बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ब्याज ऑफर करते हैं। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एफडी की दरों में इजाफा किया है

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Senior Citizen FD Rates: देश के टॉप बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर जोरदार रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एफडी की दरों में इजाफा किया है। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर को चेक कर लीजिए। बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ब्याज ऑफर करते हैं। इसलिए किसी भी बैंक में एफडी कराने से पहले ब्याज दर की तुलना जरूर करना चाहिए।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन के लिए 46 दिनों से 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर को 5.25 फीसदी बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है। एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि की एफडी पर ब्याज दर 25 बीपीएस बढ़ाकर 6.25% से 6.50% कर दी है। बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि की एफडी की दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है, जिससे ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी हो गया है।

एचडीएफसी बैंक

बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 3.50 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 18 महीने से 21 महीने की अवधि की एफडी पर बैंक 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। दरें 9 फरवरी, 2024 से प्रभावी हैं।

आईसीआईसीआई बैंक

बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 3.50 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 15 महीने से 2 साल से कम अवधि की एफडी पर बैंक 7.75 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। दरें 17 फरवरी, 2024 से प्रभावी हैं।

एक्सिस बैंक

बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी पर 3.50 फीसदी से 7.85 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 17 महीने से 18 महीने की अवधि की एफडी पर बैंक 7.85 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दरें 13 मई 2024 से प्रभावी हैं।

पंजाब नेशनल बैंक

बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 4 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज दरे प्रदान करता है। बैंक 400 दिनों की अवधि की एफडी में निवेश पर 7.75 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। दरें 12 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article