यूटिलिटी

Bank Special FD: बंद होने वाली हैं इन बैंकों की बंपर ब्याज वाली FD, निवेश करने का आखिरी मौका

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 20, 2024, 01:35 PM IST

Bank Special FD Schemes: देश के कई बैंक इस वक्त स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं और इनमें निवेश की डेडलाइन जून यानी इसी महीने खत्म होने वाली है। अगर आप एफडी में निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो आईडीबाई बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी को चेक कर सकते हैं।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Bank Special FD Schemes: कई बैंक रेगुलर ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को हाई इंटरेस्ट रेट के साथ स्पेशल डिपॉजिट स्कीम ऑफर करते हैं। ये स्पेशल डिपॉजिट स्कीम डेडलाइन के साथ आती हैं। देश के कई बैंक इस वक्त स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं और इनमें निवेश की डेडलाइन जून यानी इसी महीने खत्म होने वाली है। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बैंकों के स्पेशल डिपॉजिट की ब्याज दर को चेक कर सकते हैं। आईडीबाई बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की डेडलाइन जून में समाप्त हो रही है।

आईडीबीआई बैंक स्पेशल उत्सव एफडी

आईडीबीआई बैंक अपनी उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर स्पेशल रेट ऑफर करता है। आम नागरिकों को बैंक 300 दिनों में मैच्योर होने वाली उत्सव एफडी पर 7.05 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 300 दिनों की उत्सव एफडी पर 7.55 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। 375 दिनों में मैच्योर होने वाली उत्सव एफडी पर बैंक 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक 375 दिनों में मैच्योर होने वाली उत्सव एफडी पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज कमा सकते हैं। 444 दिनों में मैच्योर होने वाली उत्सव एफडी पर बैंक आम तौर पर 7.2 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। फिलहाल, आप 30 जून, 2024 तक IDBI बैंक की उत्सव FD में निवेश कर सकते हैं।

इंडियन बैंक की स्पेशल FD

इंडियन बैंक अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट इंड सुप्रीम 300 डेज और इंड सुपर 400 डेज पर स्पेशल ब्याज ऑफर करता है। 300 दिनों में मैच्योर होने वाली स्पेशल FD पर इंडियन बैंक आम जनता को 7.05 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। 400 दिनों में मैच्योर होने वाली स्पेशल FD पर इंडियन बैंक आम जनता को 7.25 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी में निवेश करने की अंतिम तारीख 30 जून, 2024 है।

पंजाब और सिंध बैंक स्पेशल एफडी

पंजाब और सिंध बैंक अलग-अलग अवधि के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रही हैं। बैंक 222 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 7.05 फीसदी, 333 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.10 फीसदी और 444 दिनों में मैच्योर होने वाली स्पेशल एफडी पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। पंजाब और सिंध बैंक की स्पेशल FD में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article