यूटिलिटी

Surya Grahan 2022 के दौरान न करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! जानें- क्या करें और क्या नहीं?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 07:56 AM IST

Surya Grahan 2022 in India Dos and Don'ts:, Solar Eclipse 25 October 2022 Dos and Don'ts: यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है, जो कि आंशिक तौर पर लगेगा। दिल्ली और मुंबई में इसे देखा जा सकेगा और यह वहां कुल एक घंटा 13 मिनट तक नजर आएगा। ग्रहण इसके अलावा यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका के उत्तर पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी एशिया, उत्तर अलटांटिक ओशियन और नॉर्थ इंडियन ओशियन में दिखेगा।

Image

सूर्य ग्रहण एक किस्म की खगोलीय घटना के साथ एक किस्म का ग्रहण है।

Photo : iStock

Surya Grahan 2022 in India Dos and Don'ts:, Solar Eclipse 25 October 2022 Dos and Don'ts: दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर, 2022 को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह देर दोपहर पड़ेगा और विदेशों के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि, यह देश के पूर्वी हिस्सों मसलन अंडमान और निकोबार द्वीप, ऐजावल, डिब्रूगढ़, इंफाल, ईंटानगर, कोहिमा, शिवसागर, सिलचल और तैमलॉन्ग आदि शहरों में नहीं नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने की सलाह नहीं दी जाती है। कहा जाता है कि जिस वक्त चंद्रमा के चलते सूर्य की किरणें/रोशनी ढंक जाती है, तब भी आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। यहां तक आंखों की रोशनी भी जाने की आशंका जताई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस ग्रहण के दौरान क्या चीजें की जा सकती हैं और क्या नहीं:

Dos during Solar Eclipse

ग्रहण के बाद नहा लेना चाहिए। घर की सफाई कर लेनी चाहिए। घर में गंगा जल छिड़क लेना चाहिए। सूर्य ग्रहण से पहले तुलसी के पत्तों को पानी और खाने में डाल लेना चाहिए। यह ग्रहण देखने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप सही फिल्टर (अल्युमिनाइज्ड मायलर, ब्लैक पॉलीमर, 14 नंबर का वेल्डिंग ग्लास शेड या टेलीस्कोप) से देखना चाहिए। नासा की सलाह के मुताबिक, ग्रहण के दौरान आसमान की ओर से देखने से पहले आई प्रोटेक्शन (चश्मा आदि) जरूर ले लेना चाहिए।

Don'ts during Solar Eclipse

अब बात आती है, उन कामों पर जो सूर्य ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए। ग्रहण को सामान्य चश्मे से देखने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे में यह काम न करें। कैमरे से ग्रहण को रिकॉर्ड भी न करें। बच्चों को अकेले में उस दौरान बाहर न जाने दें। सूतक काल में गर्भवतियों को घर के अंदर ही रहना चाहिए। जितनी देर ग्रहण रहता है, उतनी देर खाना पकाने और उसे खाने से भी बचना चाहिए। नंगी आंखों से इसे नहीं देखना चाहिए। इस समयकाल के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article