अध्यात्म

Solar Eclipse 2022: 25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की सोने की तरह चमकाएगा किस्मत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 09:40 AM IST

Solar Eclipse 2022: ये साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जानिए किन राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ है।

Image

Surya Grahan October 2022: सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • ये इस साल का पहला ऐसा ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक काल माना जाएगा।
  • सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होती है।
  • अक्टूबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण 3 राशियों के लिए शुभ बताया जा रहा है।

Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण का अद्भुत नजारा भारत के लोग भी देख पायेंगे। ये साल का पहला ऐसा ग्रहण है जो भारत में भी दिखेगा। ज्योतिष अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दृष्टिगोचर होता है उसका सूतक माना जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा। जानिए भारत में ग्रहण लगने का क्या रहेगा समय और किन राशियों के लिए ये ग्रहण है शुभ।

सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 समय (Solar Eclipse October 2022 Date And Time)

पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रारंभ 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति करीब 5 बजकर 42 मिनट पर होगी। ये ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा।

ग्रहण का राशियों पर असर: ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण का लगभग सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। यहां हम आपको 3 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए ये ग्रहण अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। आपके सारे काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक से धन की प्राप्ति होने के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि- इस राशि वालों को धन लाभ होने के विशेष योग बनेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि- धन में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ग्रहण शुभ है। यात्रा से अच्छा धन प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article