यूटिलिटी

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट FD स्कीम, तीन साल के निवेश पर मिलेगा 8 फीसदी से अधिक ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 24, 2024, 02:52 PM IST

Senior Citizen FD Rates: देश के अलग-अलग बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर को बढ़ाकर ग्राहकों के लिए आकर्षित बनाने की कोशिश करते हैं। देश के कई बैंक इन दिनों सीनियर सिटीजन को एफडी पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। देख लीजिए कहां मिल रहा बंपर रिटर्न।

Image

FD interest rate

Photo : iStock

Senior Citizen FD Rates: सीनियर सिटीजन आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश को सबसे सुरक्षित मानते हैं। साथ ही इसमें निवेश से ब्याज के रूप में एक निश्चित इनकम होती रहती है। अगर कोई सीनियर सिटीजन फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कई बैंक आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। अगर कोई तीन साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहता है, तो वो जोरदार ब्याज हासिल कर सकता है। बैंक 8.05 फीसदी तक का रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

डीसीबी बैंक इंडिया

डीसीबी बैंक इंडिया वरिष्ठ नागरिकों के लिए 26 महीने से अधिक और 37 महीने से कम के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.05 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

आरबीएल बैंक

सीनियर सिटीजन के लिए प्राइवेट सेक्टर का आरबीएल बैंक 289 दिनों (24 महीने और एक दिन) और 432 दिनों (36 महीने) के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

यस बैंक

देश के सीनियर सिटीजन के लिए यस बैंक 24 महीने से 36 महीने के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कतर रहा है।

बंधन बैंक

सीनियर सिटीजन को बंधन बैंक तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिक FD दर

इंडसइंड बैंक दो वर्षों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक 30 महीने से लेकर तीन साल से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 7.6 फीसदी की दर से सीनियर सिटीजन को ब्याज ऑफर कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक दो साल 11 महीने से एक दिन और तीन साल से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.5 फीसदी की दर से सीनियर सिटीजन को ब्याज ऑफर कर रहा है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article