यूटिलिटी

SBI के Yono ऐप से किसी भी बैंक से कर पाएंगे UPI पेमेंट, ऐसे आएगी काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 15, 2023, 11:03 AM IST

SBI Yono App UPI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में किसी भी बैंक के कस्टमर्स UPI पेमेंट के लिए अपने योनो ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लेकर एसबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी की है।

Image

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

SBI Yono App UPI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में किसी भी बैंक के कस्टमर्स UPI पेमेंट के लिए अपने योनो ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लेकर एसबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। एसबीआई के मुताबिक हर भारतीय के लिए 'योनो' के साथ, अब किसी भी बैंक ग्राहक को योनो के नए अवतार में स्कैन, पेमेंट और अपने कॉन्टैक्ट्स में पैसे भेज सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

इस सर्विस को यूज करने की प्रोसेस

  • इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में योनो ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • फिर आपको सामने न्यू टू एसबीआई का ऑप्शन सामने आएगा।
  • फिर आपके सामने 'रजिस्टर नाउ' का ऑप्शन सामने आएगा।
  • यदि आप एसबीआई के कस्टमर नहीं हैं तो आपको रजिस्टर नाऊ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको UPI पेमेंट करने के लिए रजिस्टर करें का ऑप्शन आएगा।
  • बता दें कि इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
  • इसके अलगे स्टेज में आपको उस सिम को सेलेक्ट करना होगा जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।
  • आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने के लिए आपके नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा।

इसके बाद की प्रोसेस

नंबर वेरिफाई हो जाने के बाद आपको आपको UPI आईडी बनाने के लिए अपने बैंक को सेलेक्ट करना होगा। अब आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि एसबीआई पे के लिए आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आप अपना बैंक अकाउंट नंबर अपनी स्क्रीन के टॉप पर देख सकते हैं। अब, आपको एक SBI UPI हैंडल बनाना होगा। एसबीआई आपको तीन यूपीआई आईडी ऑप्शन देगा जिनमें से आप एक को चुनना होगा। एक बार जब आप एक यूपीआई आईडी चुन लेते हैं, तो आपको एक संदेश मिलेगा जिसमें "आपने सक्सेसफुली एक एसबीआई यूपीआई हैंडल बना लिया है।

MPIN सेट करना होगा

आपको अपने खाते में लॉग इन करने और भुगतान शुरू करने के लिए एक एमपिन सेट करना होगा। अगले स्टेज में, आपको अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपनी पसंद का छह अंकों का स्थायी एमपिन सेट करना होगा। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि MPIN 6 अंकों का होना चाहिए। एमपिन सेट करने के बाद, आप यूपीआई भुगतान करने के लिए योनो एसबीआई ऐप का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

UPI YONO ऐप का उपयोग करके आप किसी भी QR कोड को स्कैन कर सकते हैं और UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने किसी भी कॉन्टैक्टर को पैसे भेज सकते हैं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, यूपीआई आईडी या किसी नंबर के जरिए पैसे भेज सकते हैं और दूसरों से आपको पैसे मांगा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article