यूटिलिटी

Bank FD Rates: पांच साल की FD पर ये बैंक दे रहे हैं जोरदार ब्याज, निवेश से पहले चेक कर लीजिए लिस्ट

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 16, 2024, 11:56 AM IST

Bank FD Rates List: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वाले हैं, तो सबसे पहले बैंकों की ब्याज दरें चेक कर लीजिए। अलग-अलग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज ऑफर करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 6.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता हैं।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Check Top Bank FD Rates List: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। लोग लंबे समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं। बैंक अक्सर अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर ग्राहकों को अपनी तरफ निवेश के लिए आकर्षित करते हैं। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वाले हैं, तो सबसे पहले बैंकों की ब्याज दरें चेक कर लीजिए। अलग-अलग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज ऑफर करते हैं। इसलिए निवेश से पहले जरूरी है कि आप ब्याज दर का पता लगा लें।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 6.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता हैं। सीनियर सिटीजन को बैंक 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। अगर आप तीन साल के लिए एफडी कराना चाहते हैं, तो तीन साल की एफडी पर भी आपको 6.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को उनकी एफडी पर 7.15 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलेगा। ये दरें 15 जनवरी, 2024 से लागू हैं।

एसबीआई नियमित नागरिकों को पांच साल की डिपॉजिट पर 6.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, स्पेशल अमृत कलश एफडी पर रेगुलर ग्राहकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की दर से बैंक ब्याज ऑफर कर रहा है। अमृत कलश एफडी 400 दिनों की है।

एचडीएफसी बैंक

यह प्राइवेट बैंक रेगुलर सिटीजन को पांच साल की एफडी पर 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वही, सीनियर सिटीजन को बैंक पांच साल की डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी की दर से इंटरेस्ट प्रदान कर रहा है। ये दरें 9 फरवरी, 2024 से लागू हैं।

पंजाब नेशनल बैंक

यह सरकारी बैंक रेगुलर नागरिकों को पांच साल की एफडी पर 6.5 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 7.3 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 12 अप्रैल, 2024 को लागू हैं।

आईसीआईसीआई बैंक

यह प्राइवेट बैंक अपनी पांच साल की एफडी पर नियमित नागरिकों को 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 17 फरवरी से लागू हैं।

TOP BANK FD RATE LIST Here

Bank Interest on 5-year FDsInterest on 5-year FDs: Senior Citizens
Bank of Baroda 6.5%7.5%
SBI 6.5%7.5%
HDFC Bank 7%7.5%
PNB 6.5%7%
ICICI Bank 7%7.5%
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article