Gold Loan Rate: होम लोन या किसी अन्य लोन की तुलना में गोल्ड लेना आसान होता है। होम और कार जैसे लोन में कई तरह के पेपरवर्क्स से गुजरना पड़ता है, लेकिन गोल्ड लोन के लिए अधिक पेपरवर्क्स की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको गोल्ड की ज्वैलरी या फिर गोल्ड रखकर बैंक लोन दे देता है। देश के किसी भी बैंक के पास जाकर गोल्ड लोन लिया जा सकता है। इस लोन में पैसा जल्दी ही मिल जाता हैं। हालांकि, अलग-अलग बैंक गोल्ड लोन अलग-अलग दर से ऑफर करते हैं। SBI से लेकर HDFC और अन्य बैंकों की गोल्ड लोन की दरें जान लीजिए।
सोने के सिक्कों सहित सोने के आभूषण, जिन्हें बैंक बेचते हैं उन्हें बैंक के पास गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है। गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.25 फीसदी से 18 फीसदी तक होती हैं और बैंक के आधार पर अवधि 6 से 36 महीने के बीच होती है।
एचडीएफसी बैंक
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक दो साल के लिए पांच लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज ले रहा है।
इंडियन बैंक
इंडियन बैंक 2 साल के लिए पांच लाख रुपये का गोल्ड लोन 8.6 फीसदी की दर से दे रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दो साल की अवधि के लिए पांच लाख रुपये का लोन 8.7 फीसदी की दर से ऑफर कर रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा पांच लाख रुपये का गोल्ड लोन दो साल की अवधि के लिए 9.4 फीसदी की दर से ऑफर कर रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दो साल की अवधि के लिए पांच लाख रुपये का गोल्ड लोन 9.6 फीसदी की दर से ऑफर कर रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक दो साल की अवधि के लिए पांच लाख रुपये का गोल्ड लोन 10 फीसदी के ब्याज पर दे रहा है।
कौन कर सकता है गोल्ड लोन के लिए अप्लाई
18 से 75 वर्ष की आयु का कोई भारतीय निवासी गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। गोल्ड लोन आपके सोने या आभूषणों के बदले स्वीकृत किया जाता है।
