यूटिलिटी

अपने बैंक का PAN नंबर रखें याद, मौके पर आएगा काम,देखें SBI-HDFC से लेकर इनकी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2023, 06:19 PM IST

PAN Number of SBI,HDFC, ICICI and Other Banks: होम लोन ग्राहकों को अपने बैंक की पैन डिटेल भी देना जरुरी है। इस समय पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये की इनकम टैक्स छूट मिलती है।

Image

होम लोन में पैन कार्ड की डिटेल्स जरुरी है

SBI,HDFC, ICICI,PNB Bank PAN Details: टैक्स सेविंग के लिए इस समय कंपनी को डिटेल देने का प्रॉसेस शुरू हो गया है। इसके तहत होम लोन ग्राहकों को अपने बैंक की पैन डिटेल भी देना जरुरी है। ऐसे में कई बार यह डिटेल्स आसानी से नहीं मिल पाती है। और PAN डिटेल नहीं देने के कारण इनकम टैक्स सेविंग का मामला अटक भी सकता है। ऐसे में आज हम आपको SBI, HDFC, ICICI , PNB सहित दूसरे बैंक और फाइनेंस कंपनियों की डिटेल बता रहे हैं।

बैंक/HFCPAN
SBIAAACS8577K
PNBAAACP0165G
LICAAACL1799C
Indusind bankAAACI1314G
ICICI BankAAACI1195H
Kotak Mahindra BankAAACK4409J
HDFCAAACH0997E
AXIS BANKAAACU2414K
CANARA BANKAAACC6106G
Canfins Homes LimitedAAACC7241A
Bank of BarodaAAACB1534F
इन जगहों से भी ले सकते हैं डिटेल

अगर आपको अपने बैंक की पैन डिटेल्स चाहिए तो आप उसकी वेबसाइट, उसके टोल फ्री नंबर से लेकर होम लोन सर्टिफिकेट से भी हासिल कर सकते है। पैन डिटेल गलत सबमिट करने से होम लोन पर मिलने वाली छूट लेने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पैन डिटेल्स की पहचान कर लें। इस समय पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये की इनकम टैक्स छूट मिलती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article