यूटिलिटी

Bank Locker Charges: एसबीआई-HDFC Bank कितना लेते हैं लॉकर चार्ज? शहरों-गांवों में है अलग-अलग

SBI-HDFC Bank Locker Charges: सेफ डिपॉजिट लॉकर कीमती सामान जैसे गहने, कागजात और अन्य चीजें रखने के लिए एक भरोसेमंद बैंकिंग सर्विस है। यह सर्विस सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक प्रोवाइड करते हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शामिल हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, जबकि एसबीआई देश का ओवरऑल (प्राइवेट और सरकारी दोनों) सबसे बड़ा बैंक है।

Image

एसबीआई-एचडीएफसी बैंक लॉकर चार्ज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक देते हैं लॉकर सर्विस
  • अलग-अलग बैंक का होता है अलग चार्ज
  • कई फैक्टर्स के आधार पर तय होते हैं चार्ज

SBI-HDFC Bank Locker Charges: सेफ डिपॉजिट लॉकर कीमती सामान जैसे गहने, कागजात और अन्य चीजें रखने के लिए एक भरोसेमंद बैंकिंग सर्विस है। यह सर्विस सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक प्रोवाइड करते हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शामिल हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, जबकि एसबीआई देश का ओवरऑल (प्राइवेट और सरकारी दोनों) सबसे बड़ा बैंक है। आगे जानिए इन दोनों बैंकों का लॉकर चार्ज कितना है।

ये भी पढ़ें -

SBI Bank Locker Charges 2025

एसबीआई लॉकर के लिए चार्ज ब्रांच लोकेशन और लॉकर साइज के आधार पर तय किए जाते हैं। लार्ज और एक्स्ट्रा-लार्ज लॉकर के लिए सालाना चार्ज के अलावा ₹1,000 + जीएसटी और छोटे और मध्यम आकार के लॉकर के लिए ₹500 + जीएसटी का वन-टाइम लॉकर रजिस्ट्रेशन चार्ज भी लिया जाता है। एसबीआई लॉकर में सोना रखने के लिए आप पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाता है।

सालाना चार्ज

लॉकर साइजशहरी और मेट्रो ब्रांच का चार्ज (सालाना)अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का चार्ज (सालाना)
स्मॉल1500+जीएसटी1000+जीएसटी
मीडियम3000+जीएसटी2000+जीएसटी
लार्ज6000+जीएसटी5000+जीएसटी
एक्स्ट्रा-लार्ज9000+जीएसटी7000+जीएसटी

HDFC Bank Locker Charges 2025

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लॉकर सर्विस देता है। ये लॉकर लोगों के लिए कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है। बैंक लॉकर के साइज और ब्रांच लोकेशन के हिसाब से चार्ज लेगा।

एचडीएफसी बैंक के चार्ज

लॉकर का साइजमेट्रोशहरीअर्ध-शहरीरूरल
एक्स्ट्रा स्मॉल1350 रु1000 रु1100 रु550 रु
स्मॉल2200 रु1650 रु1200 रु850 रु
मीडियम4000 रु3000 रु1550 रु1250 रु
एक्स्ट्रा मीडिया4400 रु3300 रु1750 रु1500 रु
लार्ज10000 रु7000 रु4000 रु3300 रु
एक्स्ट्रा लार्ज20000 रु15000 रु11000 रु9000 रु

और भी बैंक देते हैं लॉकर सर्विस

इन बैंकों के अलावा और भी बैंक ये सर्विस देते हैं। इनमें एक्सिस बैंक, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल है। आप इन बैंकों के लॉकर चार्ज इनकी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article