यूटिलिटी

RBI ने इन बैंकों के खिलाफ लिया एक्शन, अब निकाल पाएंगे सीमित ही रकम

भारत का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक बार फिर एक्शन मोड में आ चुका है। इस बार RBI ने एक ही साथ दो बैंकों पर बड़ा एक्शन लिया है। RBI द्वारा लिए गए इस क्रिया का सीधा असर आप पर भी पड़ेगा। अगर आपका खाता भी इन बैंकों में मौजूद है तो आप अब अपने अकाउंट से केवल 10 से 15000 रुपए ही निकाल पाएंगे। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

RBI ने इन बैंकों के खिलाफ लिया एक्शन

Photo : PTI

RBI Takes Action: भारत में बैंकिंग क्षेत्र की देखरेख रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की जाती है। जब भी RBI को लगता है कि किसी बैंक ने नियमों का उल्लंघन किया है तो RBI उस बैंक के खिलाफ सख्त एक्शन लेता है। अब हाल ही में RBI ने एक साथ दो बैंकों के खिलाफ काफी बड़ा एक्शन लिया है। अगर आपका अकाउंट भी इनमें से किसी एक बैंक में मौजूद है तो आप अपने अकाउंट से सीमित रकम ही निकाल सकते हैं। इस तरह RBI के एक्शन का सीधा असर आप के बैंक अकाउंट पर पड़ेगा। आईए जानते हैं RBI ने किन बैंकों के खिलाफ एक्शन लिया है और इस कड़ी में अब आगे क्या हो सकता है।

किन बैंकों के खिलाफ लिया एक्शन?RBI ने नियमों की अवमानना के चलते मुंबई स्थित सर्वोदय को ऑपरेटिव बैंक और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित नेशनल अर्बन को ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ एक्शन लिया है। सर्वोदय को ऑपरेटिव बैंक के खाताधारक अब अपने बैंक अकाउंट से सिर्फ ₹15000 ही निकाल सकते हैं। वहीं नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारक अपने बैंक अकाउंट से केवल ₹10000 ही निकाल पाएंगे।

क्यों लिया एक्शन?RBI ने दोनों ही बैंकों पर उनकी खराब वित्तीय स्थिति के चलते यह सख्त एक्शन लिया है। दोनों ही बैंकों के खाताधारक, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी को-ऑपरेशन से अपनी जमा रकम का 5 लाख रुपए इंश्योरेंस प्रीमियम के रूप में निकाल सकते हैं। जब तक बैंक अपनी वित्तीय स्थिति बेहतर नहीं कर लेते तब तक उनपर लगाये गए ये प्रतिबंध बने रहेंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article