पैसा डबल कर देगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, एक बार लगाइए फिर सीधे लीजिए मोटा अमाउंट
किसान विकास पत्र में निवेश पर सात फीसदी से अधिक का सालाना ब्याज मिल रहा है। किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है और आवश्यकता अनुसार बदलाव करती है।
Updated Sep 18, 2023 | 12:38 PM IST

Post Office KVP, Kisan Vikas Patra, Saving Schemes, Money Double, किसान विकास पत्र,
पोस्ट ऑफिस (Post Office) कई स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इनमें से एक है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)। आमतौर पर इस स्कीम को पैसा डबल करने वाली स्कीम के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इसमें निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाती है। अगर आप सुरक्षित निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो किसान विकास पत्र के विकल्प को चुन सकते हैं।
सात फीसदी से अधिक ब्याज
किसान विकास पत्र में निवेश पर सात फीसदी से अधिक का सालाना ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की राशि पर पर ब्याज का कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार पर होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सरकार 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रही है। किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है और आवश्यकता अनुसार बदलाव करती है।संबंधित खबरें
1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत
किसान विकास पत्र में 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। साथ ही किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 10 साल से कम उम्र के नाबालिग का भी अकाउंट भी खुल सकता है। हालांकि, उनकी तरफ से कोई वयस्क ही अकाउंट खोल सकता है। इसके बाद जैसे ही नाबालिग की उम्र 10 साल पूरी हो जाती है, तो खाते को उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।कैसे खुलवाएं अकाउंट?
किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां पर जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ आपको अपना पहचान पत्र भी देना होगा। इसके बाद किसान विकास पत्र में निवेश के लिए अकाउंट ओपन हो जाएगा।
इस स्कीम में आपकी निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाएगी। हालांकि, मैच्योरिटी अवधि पहले 123 महीने थी, जिसे घटाकर पहले 120 महीने और फिर 115 महीने कर दिया गया है। इस वजह से किसान विकास पत्र पहले के मुकाबले अब और अधिक फायदेमंद हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बिजनेस (business News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
आर्टिकल की समाप्ति
वीडियो





04:50
Ajit Doval का फॉर्मूला 'पास'..अब Khalistan 'खल्लास' ! | PM Modi | Justin Trudeau

01:30
Agra में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर सत्संगियों का हमला

14:01
अब मस्जिद-चर्च में क्यों जाएंगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक ?

17:03
भाईजान डराने आए... मुसलमानों को डरना होगा ?

04:05
Rashtravad: डिबेट में Congress नेता के बिगड़े बोल, Harshvardhan Tripathi ने बोलती कर दी बंद!
© 2023 Bennett, Coleman & Company Limited