यूटिलिटी

पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में करें इन्वेस्ट, सरकार की गारंटी और 7% से ज्यादा सालाना रिटर्न

पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। डाक संबंधित सुविधाएं ऑफर करने के साथ ही पोस्ट ऑफिस विभिन्न प्रकार की वित्तीय योजनाएं भी ऑफर करते हैं। इन योजनाओं में इन्वेस्ट करके आप मोटा पैसा कमा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें इन्वेस्ट करने पर आपको सालाना 7% से ज्यादा रिटर्न मिलता है।

Image

पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में करें इन्वेस्ट, सरकार की गारंटी और 7% से ज्यादा सालाना रिटर्न

Photo : BCCL

Post Office Savings Schemes: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। ब्रिटिश शासन के समय से ही पोस्ट ऑफिस भारत में डाक संबंधित सुविधाएं प्रदान करते आये हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि पोस्ट ऑफिस डाक सुविधाओं के साथ ही विशेष वित्तीय योजनाएं भी ऑफर करते हैं। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में इन्वेस्ट करके आप मोटा पैसा कमा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें इन्वेस्ट करके आप मोटा पैसा कमा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुलवाकर आप अपने पैसे को सरकार की सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं और बदले में अच्छे रिटर्न्स प्राप्त कर सकते हैं। अकाउंट को एक साल पूरा हो जाने पर सालाना 6.9%, दो साल पूरे हो जाने पर सालाना 7%, तीन साल पूरे हो जाने पर सालाना 7.1% और 5 साल पूरे हो जाने पर सालाना 7.5% रिटर्न मिलता है। इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 1000 रूपए से कर सकते हैं और 5 साल तक इस योजना में इन्वेस्ट कर आप टैक्स बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। अकाउंट खुलवाने के लिए उम्र 10 साल से ज्यादा होनी चाहिए और व्यक्ति की भारतीय नागरिकता जरूरी है।

POMIS (पोस्ट ऑफिस मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम): पोस्ट ऑफिस मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम में इन्वेस्ट करके आप हर महीने एक निश्चित रकम प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने पर 7.4% का सालाना ब्याज मिलेगा और आप इन्वेस्टमेंट की शुरुआत मात्र 1000 रुपये से कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए सिंगल अकाउंट की अधिकतम सीमा 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS): अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो आप इस योजना में इन्वेस्ट कर सालाना 8.2% का ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप 1000 रुपये से भी कर सकते हैं और योजना में इन्वेस्ट करने की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये है। साथ ही इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत आप टैक्स बेनेफिट भी प्राप्त कर सकते हैं।

PPF अकाउंट: अगर आप 15 साल की अवधी वाले इस अकाउंट में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको सालाना 7.1% रिटर्न मिलता है। इस योजना में कोई भी व्यस्क या नाबालिग भारतीय नागरिक इन्वेस्ट कर सकता है। एक साल में आप इस योजना में 1.5 लाख रुपये तक ही जमा कर सकते हैं और इन्वेस्टमेंट की शुरुआत 500 रुपये से भी कर सकते हैं। 1.5 लाख तक के जमा पर टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं।

राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC): इस योजना में इन्वेस्ट कर आप सालाना 7.7% का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप केवल 1000 रुपये से भी कर सकते हैं और योजना में इन्वेस्ट करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। कोई भी भारतीय नागरिक, व्यस्क या नाबालिग, इस योजना में इन्वेस्ट कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article