PM Kisan 22th Installment 2026 Status Check: PM Kisan 22th Installment 2026 Status Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की गई है। बता दें कि इससे पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त पिछले साल नवंबर में आई थी, उस दौरान 9 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में करीब 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
पीएम किसान 22वीं किस्त कब आएगी 2026
पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। पीएम मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शाम 5 बजकर 10 मिनट पर यह राशि जारी की है जिसके बाद 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 19,000 करोड़ से अधिक रुपये भेजे गए हैं। बिहार के किसानों को इस बार 3,000 रुपये मिले हैं। आमतौर पर पीएम किसान योजना के तहत 2,000 रुपये हर किस्त में भेजे जाते हैं।
पीएम किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
पीएम किसान की 22वीं किस्त का स्टेटस आप फोन से घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। वैसे तो आज शाम 5 बजे तक पैसे सभी लोगों के खाते में पहुंच ही जाएंगे, फिर भी यदि आप स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो पीएम किसान मोबाइल ऐप और पीएम किसान के पोर्टल से कर सकते हैं। पोर्टल पर जाने के बाद Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना का 22वीं किस्त 2026 का पैसा क्यों नहीं आया
अब एक बड़ा सवाल सामने आता है कि कुछ लोगों के खाते में पैसे क्यों नहीं आए तो आपको बता दें कि इसके कई कारण हो सकते हैं। यदि एक ही जमीन पर कई लोग योजना का लाभ रहे हैं तो सभी लोगों को पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा यदि आप अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई होगी तो आपको पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराया होगा, उन्हें भी पैसे नहीं मिलेंगे।
आधार से पीएम किसान 22वीं किस्त 2026 स्टेटस कैसे चेक करें
एक सवाल यह सामने आ रहा है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त का स्टेटस आधार कार्ड नंबर के जरिए कैसे करें तो आपको बता दें कि आप इसके जरिए स्टेटस चेक नहीं कर सकते, लेकिन इसकी मदद से पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर जान सकते हैं। यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो पीएम किसान के पोर्टल पर जाएं, वहां Know Your Status पर क्लिक करें और फिर Know Your Registration Number पर क्लिक करें और आधार नंबर डालकर, कैप्चा डालें और फिर ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करें।
