यूटिलिटी

PM YASASVI Scheme: जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सहायता?

PM YASASVI Scheme के तहत, पात्र छात्रों को ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है ताकि वे अपनी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रख सकें। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो देश के उन टॉप-क्लास स्कूलों में पढ़ते हैं

PM YASASVI Scholarship (1)

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बेहद मददगार है यह सरकारी योजना।

प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप (PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India) योजना को शॉर्ट फॉर्म में PM YASASVI Scheme कहा जाता है, यह एक ऐसी सरकारी योजना है जो उन आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों मदद देती है। यह एक खास योजना है जो ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), ईबीसी (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) और डीएनटी (घुमंतू जाति) समुदाय के गरीब लेकिन मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद देती है, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की आर्थिक दिक्कत न आए।

इस स्कॉलरशिप के तहत, पात्र छात्रों को ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है ताकि वे अपनी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रख सकें। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो देश के उन टॉप-क्लास स्कूलों में पढ़ते हैं, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में लगातार 100% परिणाम हासिल किए हैं।

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना (PM YASASVI Scheme) के तहत कक्षा 9 के छात्रों को ₹75,000 और कक्षा 11 के छात्रों को ₹1,25,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह पूरी राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए सीधे छात्र के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि पैसा जल्दी और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

PM YASASVI Scholarship: कौन कर सकता है आवेदन

  • इसके स्कीम का लाभ पाने के लिए छात्र ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी समुदाय से होना चाहिए।
  • इसका लाभार्थी बनने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्र का वर्तमान में कक्षा 9 या कक्षा 11 में होना जरूरी।
  • छात्र का स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100% परिणाम देने वाला होना चाहिए।

पीएम यशस्वी योजना 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

  • यशस्वी योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के दाईं ओर दिए गए मेनू से "Register" विकल्प पर टैप करें।
  • नए पेज पर आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे- उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, एक पासवर्ड भरें।
  • सभी पर्सनल डिटेल भरने के बाद "Create Account" पर क्लिक करें।
  • अब आपका आवेदन सक्सेसफुली हो जाएगा।
  • आप पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करक रख सकते हैं इसमें आपको ऐप्लिकेशन नंबर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- सरकारी एजेंसी का बड़ा अलर्ट, खतरें में है करोड़ों गूगल क्रोम यूजर्स का डेटा, तुरंत करें ये काम

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article