यूटिलिटी

PM Kisan Yojana: एक साल में कितनी बात करानी होती है KYC, 20वीं किस्त आने से पहले कर लें ये जरूरी काम

अगर किसान समय पर KYC नहीं कराते हैं, तो उनकी किस्त लंबे समय तक अटक सकती है और बाद में उसे दोबारा सक्रिय करवाने के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसलिए सरकार बार-बार किसानों को समय रहते KYC कराने की सलाह देती है, ताकि योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

Image

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (image-istock)

PM Kisan Yojana KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। लेकिन कई बार किसानों की किस्त सिर्फ इस वजह से रुक जाती है कि उनकी KYC (Know Your Customer) अपडेट नहीं होती। ऐसे में समय पर KYC कराना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको KYC की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

साल में कितनी बार करानी होती है KYC ?

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, PM किसान योजना में हर साल एक बार ई-केवाईसी कराना जरूरी होता है। अगर किसी किसान ने तय समय पर ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो उसकी अगली किस्त रोक दी जाती है। इसलिए जिन किसानों को पिछली किस्त मिल चुकी है, उन्हें अगली किस्त से पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लेनी चाहिए।

ऑनलाइन कैसे होगी KYC ?

ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान PM Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर OTP आधारित वेरिफिकेशन कर सकते हैं। जिन किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लगती है, वे CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर ऑफलाइन KYC करवा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया फ्री होती है और इसमें केवल आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।

अगर किसान समय पर KYC नहीं कराते हैं, तो उनकी किस्त लंबे समय तक अटक सकती है और बाद में उसे दोबारा सक्रिय करवाने के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसलिए सरकार बार-बार किसानों को समय रहते KYC कराने की सलाह देती है, ताकि योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

कब आ सकती है अगली किस्त ?

अब किसानों की नजर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) पर टिकी है। जुलाई का महीना अब खत्म होने को है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसान ₹2000 की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान की अगली किस्त (PM Kisan Next Installment )2 अगस्त को जारी कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article