PM Kisan Yojana 14th Installment/Kist Payment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त जल्दी मिलने वाली है। किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि मई के अंत में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आ सकती है।
कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि किसानों को केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता की अगली किस्त 26 मई से 31 मई तक कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि फरवरी में 13वीं किस्त जारी हुई थी।
कब-कब जारी होती है किस्त
पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जिसमें से तीन किस्त में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। ये किस्त अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर, दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती हैं। इस योजना में किसानों के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन दिसंबर 2018 से लागू कर दिया गया था।
लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक
पीएम किसान योजना के तहत अप्लाई करने वाले किसान अगली किस्त के लिए लिस्ट में अपना नाम पीएम किसान योजना के अधिकारिक वेबसाइट pmkisan।gov।in/ पर देख सकते हैं। यहां पर विजिट करने पर आपको BENIFICIARY LIST लिस्ट में जाना होगा। यहां राज्य, नाम और अन्य चीजों की जानकारी देने होगी। इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करके आप पूरी डिटेल दे सकते हैं।
आप इस वेबसाइट पर जाकर खुद से अप्लाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा और पूरी जानकारी देनी होगी। स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ने से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
