यूटिलिटी

PM Kisan 16th Installment Status : अगर नहीं मिली 2000 रुपये की किस्त, तो कहां शिकायत कर सकते हैं किसान, जान लीजिए

PM Kisan 16th Installment: पीएम किसान योजना के जरिए सरकार देश के किसानों के खाते में साल में 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलता है। पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है।

Image

पीएम किसान की 16वीं किस्त जारी।

Photo : iStock

PM Kisan 16th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल से पीएम किसान की 16वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। पीएम मोदी ने आज 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि ट्रांसफर की।

पीएम किसान योजना के जरिए सरकार देश के किसानों के खाते में साल में 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलती है।

इस स्कीम की 15वीं किस्त नवंबर 2023 में जारी की गई थी। 16वीं किस्त इस साल यानी 2024 की पहली किस्त है। अगर किसी किसान के खाते में 16वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है, तो इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कहां और कैसे कैसे करें शिकायत

अगर पीएम किसान की किश्त का पैसा आपको नहीं मिलता है, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आप इस हेल्पलाइन नंबर 011-2430-0606 पर भी कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर : 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर: 011-23381092, 23382401
  • पीएम किसान की अन्य हेल्पलाइन : 0120-6025109

इन चार चीजों को पूरा रखना जरूरी

  • भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो।
  • पीएम किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी होना जरूरी
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी।
  • आपका बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक होना जरूरी

बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें और फिर आखिर में फिर 'बेनेफिशियरी स्टेटस' टैब पर क्लिक करें।

पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से किसान संपर्क कर सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article