यूटिलिटी

PM Kisan 20th Installment Date : कब आएगा पीएम किसान की 20वीं किस्त का पैसा और कहां करें संपर्क?

PM Kisan 20th Installment Date : देशभर के किसान पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए अपने संपर्क सूत्र (पीओसी) को जानना जरूरी है, जिसमें केवाईसी, आधार मिसमैच और मोबाइल नंबर अपडेट शामिल हैं। पीएम किसान की किस्त आने से पहले कुछ जरूरी काम करवा लें नहीं तो पैसा अटक सकता है।

Image

PM किसान की अगली किस्त जुलाई में?

Photo : iStock

PM Kisan 20th Installment Date: देशभर के करोड़ों किसान इस समय PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जून 2025 में किस्त आने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह जुलाई 2025 में आने की संभावना जताई जा रही है। सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे किसी विशेष कार्यक्रम में जुलाई में जारी कर सकते हैं। इस बीच, किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी दी गई जानकारी की जांच कर लें और अगर कोई गलती हो जैसे कि e-KYC अधूरी हो, बैंक डिटेल गलत हो, आधार से नाम मेल नहीं खाता हो या मोबाइल नंबर अपडेट न हो, तो वे जल्द से जल्द संबंधित Point of Contact (POC) से संपर्क करें।

PM किसान योजना में अपना POC (Point of Contact) कैसे ढूंढें?

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करें और ‘Search Your Point of Contact (POC)’ पर क्लिक करें
  • फिर ‘Search District Nodal’ का चयन करें
  • अपना राज्य और जिला चुनें
  • अब आपके सामने उस अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल-ID आ जाएगी जिससे आप संपर्क कर सकते हैं।

PM किसान की 20वीं किस्त में देरी क्यों हो रही है?

आमतौर पर किस्तें फरवरी, जून और अक्टूबर में आती हैं। इस साल फरवरी 2025 में 19वीं किस्त आ चुकी है। जून में 20वीं किस्त की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन अनुमान है कि जुलाई 2025 में इसे किसी सरकारी कार्यक्रम के तहत जारी किया जाएगा।

e-KYC पूरा करना क्यों जरूरी है?

सरकार की वेबसाइट के अनुसार “eKYC सभी पंजीकृत किसानों के लिए अनिवार्य है।” अगर आपकी e-KYC पूरी नहीं है, तो आपको किस्त मिलना बंद हो सकता है।

e-KYC पूरी करने के तीन तरीके हैं:-

  • OTP आधारित e-KYC: अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो PM किसान वेबसाइट पर जाएं और OTP के जरिये सत्यापन करें।
  • बायोमेट्रिक e-KYC: अपने नजदीकी CSC केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर फिंगरप्रिंट से e-KYC कराएं।
  • फेशियल ऑथेंटिकेशन: बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम किसानों के लिए CSC केंद्रों पर चेहरे की पहचान के माध्यम से e-KYC की सुविधा है।

अगर आपका नाम आधार से मेल नहीं खाता तो क्या करें?

ऑनलाइन तरीका

  • वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
  • ‘Farmer Corner’ में जाकर ‘Updation of Self Registered Farmer’ पर क्लिक करें
  • आधार नंबर, कैप्चा भरें और जानकारी सही से अपडेट करें
  • अपना नाम ठीक उसी तरह लिखें जैसा आधार कार्ड पर है

ऑफलाइन तरीका

  • अपने निकटतम CSC केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय जाएं।
  • साथ में आधार कार्ड, जमीन रिकॉर्ड, बैंक पासबुक, और अगर हो तो PM-Kisan ID लेकर जाएं।

PM किसान किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
  • ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें
  • देखें कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं
  • साथ ही यह भी जांचें कि eKYC पूरी है या नहीं

PM किसान के लिए कौन पात्र है?

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • जमीन का मालिकाना हक होना चाहिए
  • छोटे और सीमांत किसान हों
  • 10,000 रुपये या उससे अधिक की पेंशन न मिल रही हो
  • इनकम टैक्स न भरा हो
  • कोई संस्थागत भूमि धारक न हो

PM किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • https://pmkisan.gov.in पर जाएं
  • ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें
  • आधार नंबर और कैप्चा भरें
  • मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें
  • एक प्रिंटआउट लेकर रख लें

किसी भी समस्या के लिए कहां संपर्क करें?

आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:- PM-KISAN हेल्पलाइन: 155261, 011-24300606

PM किसान योजना क्या है?

2019 में शुरू हुई यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी DBT (Direct Benefit Transfer) योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में मिलती है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article