PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार, यह किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है। हालांकि, यह तय समय किसानों को तभी फायदा देगा जब वे कुछ जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर लें।
अगर आपने ये जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी 2,000 रुपये की किस्त रुक सकती है। इसलिए अगली किस्त की तारीख जानने से पहले इन महत्वपूर्ण स्टेप्स पर जरूर ध्यान दें। 20वीं किस्त से पहले ये जरूरी काम जरूर करें।
1. ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है। किसान इसे ऑनलाइन PM Kisan पोर्टल पर OTP या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक माध्यम से कर सकते हैं।
2. भूमि सत्यापन करवाना न भूलें
केवल उन्हीं किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, जिनकी भूमि रिकॉर्ड्स सही और सत्यापित हैं। अगर भू-अभिलेख में कोई गलती है या वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो किस्त रुक सकती है।
3. बैंक अकाउंट और आधार लिंक
आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। लिंक न होने पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि ट्रांसफर नहीं होगी। यानी आपकी किस्त रुक जाएगी।
4. मोबाइल नंबर अपडेट करें
यदि आपने हाल ही में मोबाइल नंबर बदला है, तो उसे PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपडेट करें। ओटीपी वेरिफिकेशन और अन्य जानकारी आपके मोबाइल पर ही आती है। ऐसे में मोबाइल नंबर अपडेट रखना भी जरूरी है।
कब आएगी 20वीं किस्त?
हालांकि, सरकार ने 20वीं किस्त की तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन पिछली किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से देशभर के 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 रुपये करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी। इसी शेड्यूल के आधार पर 20वीं किस्त जून 2025 के मध्य तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में भी आ सकती है।
